फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021: संतकबीरनगर में नामांकन के दौरान जमकर हुआ बवाल, पूर्व मंत्री समेत चार लोग घायल

Thu, 08 Jul 2021 08:35 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 08 Jul 2021 08:35 PM IST
विज्ञापन
Block Head Election 2021 Four people including former minister injured during ruckus during nomination in Sant Kabir nagar
ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021। - फोटो : अमर उजाला।
संतकबीरनगर जिले के बेलहर ब्लॉक मुख्यालय पर ब्लॉक प्रमुख पद के नामांकन के दौरान गेट से 500 मीटर पहले नहर मोड़ के पास गुरुवार को भाजपा और सपा कार्यकर्ताओ के बीच विवाद हो गया। इसमें सपा के पूर्व मंत्री, उनके ड्राइवर, सपा समर्थित प्रत्याशी समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने लाठी भांज कर भीड़ हटाया। उसके बाद स्थिति सामान्य हुई।

बेलहर ब्लॉक मुख्यालय पर गुरुवार को भाजपा के समर्थित प्रत्याशी डॉक्टर भूपेंद्र सिंह अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और नामांकन पत्र दाखिल किया। करीब ढाई बजे सपा के पूर्व मंत्री लक्ष्मी कांत उर्फ पप्पू निषाद, सपा नेता जयराम पांडेय पार्टी के समर्थित प्रत्याशी राकेश्वर राय को लेकर नामांकन पत्र दाखिल कराने पहुंचे। उसी दौरान भाजपा और सपा कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक शुरू हुई। विवाद इस कदर बढ़ गया कि मारपीट में तब्दील हो गया। घटना देख पुलिस कर्मी अवाक रह गए और बाद में लाठी भांज कर भीड़ को हटाया। 
Block Head Election 2021 Four people including former minister injured during ruckus during nomination in Sant Kabir nagar
ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021। - फोटो : अमर उजाला।
पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद का आरोप है कि जैसे ही लोग गेट तक पहुंचे, वैसे ही भाजपा के कार्यकर्ता उनके समर्थकों के ऊपर हमलावर हो गए। इस घटना में पूर्वमंत्री के अलावा उनके ड्राइवर जयश्रीराम राय, सपा समर्थित प्रत्याशी रामेश्वर राय और धीरेंद्र व चुन्ना राय को चोटें आईं। 
Block Head Election 2021 Four people including former minister injured during ruckus during nomination in Sant Kabir nagar
ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021। - फोटो : अमर उजाला।
सपा समर्थित प्रत्याशी राकेश्वर राय ने पुलिस पर भी पक्षपात करने का आरोप लगाया। भाजपा समर्थित प्रत्याशी डॉक्टर भूपेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि उनके नामांकन के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने जानबूझकर बवाल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Block Head Election 2021 Four people including former minister injured during ruckus during nomination in Sant Kabir nagar
ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021। - फोटो : अमर उजाला।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मारा पीटा और वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। सपा के लोगों ने हार से घबरा कर बवाल किया। 
विज्ञापन
Block Head Election 2021 Four people including former minister injured during ruckus during nomination in Sant Kabir nagar
ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021। - फोटो : अमर उजाला।
एसओ बेलहर रणविजय सिंह ने बताया कि जब तक पुलिस कुछ समझ पाती तब तक सपा और भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। पुलिस ने मौके से भीड़ को हटाकर बवाल शांत कराया। पुलिस की सुरक्षा के बीच सपा प्रत्याशी ने पर्चा दाखिल किया। पुलिस पर पक्षपात का आरोप गलत है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed