{"_id":"60b4540d8ebc3e2f20503b93","slug":"black-fungus-patients-will-be-operated-daily-in-gorakhpur-medical-college","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर मेडिकल कॉलेज: ब्लैक फंगस के मरीजों का रोज होगा ऑपरेशन, बढ़ते मरीजों की वजह से लिया गया ये फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर मेडिकल कॉलेज: ब्लैक फंगस के मरीजों का रोज होगा ऑपरेशन, बढ़ते मरीजों की वजह से लिया गया ये फैसला
Mon, 31 May 2021 08:47 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 31 May 2021 08:47 AM IST
विज्ञापन
बीआरडी मेडिकल कॉलेज।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ब्लैक फंगस के मरीजों को अब ऑपरेशन के लिए इंतजार नहीं करना होगा। इस बीमारी से ग्रसित मरीजों का ऑपरेशन रोज हो सकेगा। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने फंगस के बढ़ते मरीजों की वजह से ये फैसला लिया है। इसमें इमरजेंसी होने पर रोजाना ओटी चलाई जाएगी।
ब्लैक फंगस का ऑपरेशन करते चिकित्सक।
- फोटो : prayagraj
मेडिकल कॉलेज में अब तक तीन गंभीर मरीजों का ऑपरेशन किया जा चुका है। बीआरडी के प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने बताया कि फंगस के इलाज से जुड़े डॉक्टरों की टीम को बढ़ाया जाएगा। टीम लगातार मरीजों का इलाज कर रही है।
व्हाइट फंगस
- फोटो : अमर उजाला।
जिले में ब्लैक से ज्यादा व्हाइट फंगस के मरीज
कोरोना संक्रमितों में फंगस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ब्लैक फंगस से ज्यादा व्हाइट फंगस के मामले सामने आ चुके हैं। शनिवार को व्हाइट फंगस के 17 और ब्लैक फंगस के छह मामले सामने आए थे। इसके बाद से व्हाइट फंगस के मरीजों की संख्या 20 और ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या 15 पहुंच चुकी है।
कोरोना संक्रमितों में फंगस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ब्लैक फंगस से ज्यादा व्हाइट फंगस के मामले सामने आ चुके हैं। शनिवार को व्हाइट फंगस के 17 और ब्लैक फंगस के छह मामले सामने आए थे। इसके बाद से व्हाइट फंगस के मरीजों की संख्या 20 और ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या 15 पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बीआरडी मेडिकल कॉलेज।
- फोटो : अमर उजाला।
61 मरीजों का चल रहा है इलाज
बीआरडी मेडिकल कॉलेज व निजी अस्पताल में इस समय फंगस के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। मौजूदा समय में 61 मरीजों का इलाज चल रहा है।
बीआरडी मेडिकल कॉलेज व निजी अस्पताल में इस समय फंगस के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। मौजूदा समय में 61 मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
BRD medical college
- फोटो : अमर उजाला
इसमें 18 मरीजों का कोविड वार्ड में इलाज चल रहा है। जबकि 43 मरीजों का पोस्ट कोविड वार्ड, ओपीडी और निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। अब तक पांच मरीजों को लखनऊ रेफर किया जा चुका है। साथ ही पांच मरीजों की मौत भी हो चुकी है।