फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखपुर में शुरू हुई भोजपुरी फिल्म 'ठीक हैं' की शूटिंग, रवि किशन ने कहा- 'धन्यवाद सीएम'

Sat, 05 Dec 2020 05:20 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 05 Dec 2020 05:20 PM IST
विज्ञापन
Bhojpuri film Thik Hai Shooting started in Gorakhpur
गोरखपुर में फिल्म शूटिंग। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर में अब लगातार फिल्म और वेब सीरीज की शूटिंग चल रही है। ऐसे में शनिवार को गोरखपुर के नौका विहार पर सांसद रवि किशन द्वारा भोजपुरी फिल्म 'ठीक हैं' का मुहूर्त किया गया। इस फिल्म में निरहुआ और आम्रपाली दुबे मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...

Bhojpuri film Thik Hai Shooting started in Gorakhpur
गोरखपुर में फिल्म शूटिंग। - फोटो : अमर उजाला।

इस दौरान सांसद रवि किशन ने कहा कि निर्माता-निर्देशको की पहली पसंद गोरखपुर बनता जा रहा है। यहां वर्तमान में कई फिल्मों और वेब सीरीज की शूटिंग चल रही है और आने वाले दिनों में इनकी संख्या और बढ़ेगी। इससे यहां के लोकल कलाकारों को काम करने का मौका मिलेगा।

Bhojpuri film Thik Hai Shooting started in Gorakhpur
गोरखपुर में फिल्म शूटिंग। - फोटो : अमर उजाला।
उन्होंने कहा कि फिल्मों की शूटिंग से तरह-तरह के रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा। पर्यटन का दायरा बढ़ेगा। कला के क्षेत्र में गोरखपुर राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जाना जाएगा। गोरखपुर ही नहीं आसपास के जिलों के कलाकारों को इससे जुड़ने का मौका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bhojpuri film Thik Hai Shooting started in Gorakhpur
गोरखपुर में फिल्म शूटिंग। - फोटो : अमर उजाला।

सांसद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सीएम योगी की फिल्म उद्योग के निर्माण, इसके विकास और इसके प्रसार के प्रति जो सक्रियता है वो सराहनीय है। उन्होंने प्रदेश में एक ऐसे फिल्म सिटी के निर्माण का जिम्मा उठाया है जो देश ही नहीं, विश्व स्तर पर जाना जाएगा।

विज्ञापन
Bhojpuri film Thik Hai Shooting started in Gorakhpur
गोरखपुर में फिल्म शूटिंग। - फोटो : अमर उजाला।

कहा कि कलाकारों को अपने जनपद, अपने प्रदेश में ही अभिनय का एक बड़ा प्लेटफार्म मिलेगा। मुख्यमंत्री ने निर्माता निर्देशकों को जो सहुलियत दी है, उससे कलाकारों को बहुत प्रोत्साहन मिला है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed