फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री पाखी हेगड़े ने बाढ़ पीड़ितों का बांटा दर्द, नाव पर बैठकर ली सेल्फी

Thu, 26 Aug 2021 08:29 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 26 Aug 2021 08:29 PM IST
विज्ञापन
Bhojpuri film actress Pakhi Hegde visited flood affected villages in Sant kabir nagar
भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री पाखी हेगड़े। - फोटो : अमर उजाला।

संतकबीरनगर जिले में भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री पाखी हेगड़े ने गुरुवार को धनघटा तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया। अभिनेत्री को अपने बीच पाकर बाढ़ पीड़ितों ने अपना दर्द बयां किया। अभिनेत्री ने बाढ़ पीड़ितों में राहत सामग्री पैकेट का वितरण किया। इसके साथ ही समाज के लोगों को बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आने का आह्वान किया।


     
सुपरहिट भोजपुरी फिल्म निरहुआ रिक्शा वाला की अभिनेत्री पाखी हेगड़े गुरुवार को जब गायघाट दक्षिणी गांव के पास तिघरा बंधे पर पहुंची तो उनकी एक झलक देखने के लिए काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। उसके बाद वह नाव से करीब दो किलोमीटर की यात्रा करके गायघाट दक्षिणी गांव में पहुंची। पहली बार अपने बीच किसी अभिनेत्री को देखकर गांव की महिलाओं और पुरुषों ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया।
 

Bhojpuri film actress Pakhi Hegde visited flood affected villages in Sant kabir nagar
भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री पाखी हेगड़े। - फोटो : अमर उजाला।

बगैर किसी सुरक्षा और डर के अभिनेत्री ने जब बाढ़ पीड़ितों से भोजपुरी में हाल चाल पूछा तो पीड़ितों की आंखों से आंसू निकल पड़े। बाढ़ पीड़ितों ने कहा कि दो माह से वह लोग नदी कटान और बाढ़ का दंश झेल रहे हैं। एक बार उनके बीच में डीएम आई थीं, जो गांव खाली करने का निर्देश जारी करके चली गईं। उसके बाद यहां पर न तो कोई अधिकारी आया और न ही कोई जनप्रतिनिधि।

 

Bhojpuri film actress Pakhi Hegde visited flood affected villages in Sant kabir nagar
भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री पाखी हेगड़े। - फोटो : अमर उजाला।

पीड़ितों का दर्द था कि उनकी समस्या के समाधान की ओर कोई जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहा है। जब चुनाव आता है तभी नेता वोट मांगने आते हैं। बाढ़ पीड़ितों का दर्द सुनकर अभिनेत्री ने उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया। मौके पर बाढ़ पीड़ितों में राशन किट वितरित किया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhojpuri film actress Pakhi Hegde visited flood affected villages in Sant kabir nagar
भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री पाखी हेगड़े। - फोटो : अमर उजाला।

कबीर के जिले में विकास की जरूरत: पाखी हेगड़े
संतकबीरनगर जिले में अभिनेत्री पाखी हेगड़े ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि वह कर्नाटक की रहने वाली हैं। उन्होंने कई भाषाओं में फिल्म में अभिनय किया है। संत कबीर के दोहे पर वह एलबम बना रही हैं। उसी की शूटिंग के लिए दो दिन पूर्व जिले में आई हैं। यहां आने पर उन्हें पता चला कि धनघटा तहसील क्षेत्र में बाढ़ की समस्या है और बाढ़ पीड़ित परेशान हाल में हैं। बाढ़ पीड़ितों से मिलने और उनकी समस्या जानने के साथ ही उनका दर्द बांटने के लिए वह प्रभावित गांव गायघाट दक्षिणी गईं। यहां आने के बाद सदगुरू कबीर और यहां के लोगों के बारे में जितना सुना था, उससे कहीं अधिक पाया।

विज्ञापन
Bhojpuri film actress Pakhi Hegde visited flood affected villages in Sant kabir nagar
भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री पाखी हेगड़े। - फोटो : अमर उजाला।

उन्होंने कहा कि संत कबीर के नाम पर बने इस जिले में विकास की बेहद जरूरत है। यहां अभी जरूरत के हिसाब से बेहद कम विकास हुआ है। यहां जिस भाईचारे के साथ लोग रहते हैं, उसकी मिसाल दी जानी चाहिए। यहां आने का मौका मिला और कबीर के दर्शन हुए, जीवन धन्य हो गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed