अनलॉक-2 में कोरोना संक्रमण के प्रति लोगों की बेपरवाही साफ दिख रही है। बिना मास्क लगाए ही घर से निकलने वालों की संख्या बढ़ गई है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कहीं नहीं हो रहा है। सरकारी और गैर सरकारी बैंकों में हालत बेहद खराब है। बैंक कर्मी तक मास्क लगाकर नहीं आ रहे हैं।
बिना मास्क ड्यूटी कर रहे बैंक कर्मी, वायरस का खौफ भूले लोग, तस्वीरों में देखें ऐसे उड़ी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां
- कोरोना वायरस: बैंकों में लापरवाही, बिना मास्क ड्यूटी
- सोशल डिस्टेंसिंग तार-तार, ऐसा लगा कि वायरस का खौफ सब भूले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समय- दोपहर 12 बजे
स्थान- मोहद्दीपुर स्थित एचडीएफसी बैंक
प्रवेश करते ही सैनिटाइजिंग की औपचारिकता तो पूरी कराई, मगर काउंटर पर बैठे कर्मचारियों के चेहरों पर मास्क नहीं था। अलबत्ता कुुछ के गले में जरूर लटक रहा था। नई ब्रांच होने की वजह से ग्राहक न के बराबर थे। कर्मचारियों को जिस तरह से सोशल डिस्टेंसिंग और कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करना था, नहीं कर रहे थे। पूछने पर पर्सनल बैंकर अमित श्रीवास्तव बताते हैं कि मास्क काउंटर की दराज में रखा है। बाद में कहने पर मास्क लगाया।
समय- दोपहर 12. बजे
स्थान- असुरन चौक स्थित एसबीआई
बैंक परिसर में प्रवेश से पहले सभी के हाथों को सैनिटाइज कराया जा रहा था। बैंक कर्मी भी मास्क लगाए थे, लेकिन कहीं भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा था। सब एक-दूसरे से पहले कैश काउंटर तक पहुंचने की होड़ में लगे मिले। बैंककर्मी सब कुछ देख रहे थे, लेकिन कुछ कर नहीं पा रहे थे।
समय- दोपहर 1 बजे
स्थान- हरिहर प्रसाद दुबे मार्ग पर स्थित एसबीआई
बैंक की शाखा में लोग बगैर रोकटोक के आवाजाही कर रहे थे। न तो थर्मल स्कैनर था और न ही सैनिटाइजर की कोई व्यवस्था। काउंटर पर बैठे कुछ कर्मचारियों ने मास्क भी नहीं लगाया था। कतार में लगे लोगों में कोई फासला नहीं था।
समय- दोपहर 1:25 बजे
स्थान- मोहद्दीपुर स्थित इंडियन बैंक
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सरकार की गाइडलाइन का कहीं भी पालन होता नहीं दिखा। बैंक में सैनिटाइजर की व्यवस्था न थी और न ही कोई सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहा था। वेटिंग गैलरी में लोग भीड़ लगाकर खड़े थे। बिना थर्मल स्कैनर की जांच के लोग आराम से अंदर आवाजाही कर रहे थे।