उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां लार क्षेत्र के एक गांव में शादी की तारीख पर बरात नहीं लेकर पहुंचने पर दुल्हन ने सबक सिखाने के लिए दूल्हे के घर पहुंच गई। बरात नहीं लाने का आरोप लगाकर दुल्हन ने हंगामा खड़ा कर दिया।
देवरिया: शादी के दिन समय से नहीं पहुंची बरात, नाराज दुल्हन चुनरी ओढ़े पहुंच गई दूल्हे के घर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ये है पूरा मामला
लार थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक गांव की रहने वाली युवती से प्रेम करता है। युवती का आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर उससे संबंध बनाया। दो बार उसने गर्भपात भी कराया है। युवती द्वारा शादी की बात कहने पर युवक शादी से इनकार करने लगा।
पंचायत में तय हुआ की युवक की शादी युवती से होगी। लोगों की मौजूदगी में दो अगस्त की तिथि निर्धारित हुई। लड़की पक्ष के लोग बरातियों की स्वागत की तैयारी करने लगे। बरातियों के लिए भोजन नाश्ता का प्रबंध भी कर दिया। जब सोमवार को चार बजे तक बरात नहीं पहुंची तो दुल्हन घर से निकलकर दूल्हे के यहां पहुंच हंगामा करने लगी।
उसने दूल्हे के परिजनों पर उसे घर से भगाने का आरोप लगाया है। हंगामा होता देख ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इसके बाद मेहंदी, हल्दी और चुंदरी ओढ़े थाने पहुंची युवती ने आरोपी युवक के खिलाफ शादी से मुकरने और शादी का झांसा देकर संबंध बनाने की तहरीर दी है।
पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि जानकारी मिलने पर युवक के घर गया था, वह मिला नहीं। तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।