गोरखपुर में तटबंधों की सुरक्षा के लिए मंडल में बाढ़ बचाव की 60 परियोजनाएं शुरू की गई थीं। इन्हें 15 जून तक पूरा करना था, लेकिन वर्तमान में 15 परियोजनाएं ही पूरी हो पाई हैं। शेष पर काम चल रहा था लेकिन, बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ने से अधिकतर परियोजनाओं का काम रुक गया है।
गोरखपुर का हाल: बाढ़ से बचाव की 60 परियोजनाओं में 45 अधूरी, 15 जून तक होनी थीं पूरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री ने समय सीमा निर्धारित करते हुए 15 जून तक हर हाल में काम पूरा कराने को कहा था लेकिन, 30 जून पूरा होने के बाद भी काम नहीं हो पाया।
सिंचाई विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक गोरखपुर में 31 में से पांच, देवरिया में 15 में से छह, कुशीनगर में नौ में से एक परियोजना पूरी हुईं हैं। महराजगंज में पांच एवं नेपाल में नौ परियोजनाएं हैं। महराजगंज की तीन एवं नेपाल की दो परियोजनाएं ही पूरी हुई हैं।
इधर बारिश होने के कारण नदियों में पानी आ गया है। इससे काम प्रभावित हुआ है। वैसे विभाग का दावा है कि जो भी काम कराए जा रहे थे वह सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए हैं।
अधीक्षण अभियंता सिंचाई विभाग केके राय ने कहा कि अभी अधिकतर काम पूरे नहीं हो पाए हैं। काम चल रहा है, लेकिन जो भी कार्य कराए जाने हैं वह सुरक्षित स्तर पर पहुंच गए हैं। कोई खतरा नहीं है।