गोरखपुर में इस स्थान पर लगेगी 30 फीट ऊंची भगवान शंकर की प्रतिमा, शहर की सुंदरता में लगेगा चार चांद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को कमिश्नर जयंत नार्लिकर ने डीएम के. विजयेंद्र पांडियन, नगर आयुक्त अंजनी सिंह, एसडीएम गौरव सिंह सोगरवाल और सिंचाई विभाग के अफसरों के साथ राजघाट और रामघाट के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने नदी में मिलने वाले नाले का निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने का निर्देश दिया। कहा कि नदी में नाले का पानी गिरने से पहले उसका बायो ट्रीटमेंट करने की व्यवस्था की जाए। कमिश्नर ने निर्देश दिए कि घाट तक आने वाली सड़क को निर्माण करने के साथ ही अतिक्रमण हटाए जाएं। उन्होंने घाट के प्रवेश मार्ग पर गेट बनाने का भी निर्देश दिया।
बता दें कि राप्ती नदी के किनारे निर्माणाधीन राजघाट और रामघाट का काम 10 फरवरी तक पूरा करने का मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है। चौरीचौरा शताब्दी महोत्सव समारोह में शामिल होने आए मुख्यमंत्री ने तीन फरवरी को इस कार्य की समीक्षा की थी।