Winter Styling Ideas For Women: सर्दियों का मौसम स्टाइल और आराम दोनों के लिए चुनौती भरा होता है। दिक्कत उन लोगों के सामने आती है, जिन्हें बहुत सर्दी लगती है। बॉलीवुड और हॉलीवुड की एक्ट्रेस हमेशा ठंड में भी अपने लुक को स्टाइलिश बनाए रखती हैं और हमें नए फैशन आइडियाज देती हैं।
इसी के चलते इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे विंटर लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिन्हें देखकर आप अपने रोज़मर्रा के लुक और पार्टी आउटफिट में आसानी से स्टाइल जोड़ सकती हैं। चाहे वह पार्टी, ऑफिस या न्यू ईयर सेलिब्रेशन हो, ये टिप्स आपको न केवल गर्म रखेंगे बल्कि आपकी स्टाइल को भी चार चांद लगा देंगे। 2026 की पार्टी में भी आप इन टिप्स को फॉलो करके एलीगेंट, क्लासी और ट्रेंडी लुक पा सकती हैं।
2 of 6
पहला लुक
- फोटो : instagram
पहला लुक
सबसे पहले नजर डालते हैं इस पहले लुक पर को इस तरह का को-ऑर्ड सेट आप कैरी कर सकती हैं। इसके साथ अंदर गर्म क्रॉप टॉप कैरी कर सकती हैं। ऊपर से जब आप ब्लेजर पहन लेंगी तो आपको सर्टी नहीं लगेगी। इसके साथ बालों में हाई पोनीटेल बनाएं, ताकि आपका लुक बॉस लेडी वाइब दिखे।
3 of 6
दूसरा लुक
- फोटो : instagram
दूसरा लुक
लेयरिंग पसंद करने वाली लड़कियां सोनम के इस लुक से टिप्स ले सकती हैं। इसके लिए आप पैरों में प्वाइंटेड हील्स भी कैरी कर सकती हैं। ब्लैक रंग की स्कीवी के साथ ब्लू रंग की लॉन्ग ड्रेस कैरी करें। इसके साथ आंखों पर हाइलाइट मेकअप करके बालों को खुला रखें।
4 of 6
तीसरा लुक
- फोटो : instagram
तीसरा लुक
परिणीति चोपड़ा का ये लुक आपके पार्टी लुक को कमाल का बना सकता है। इसमें आपको व्हाइट रंग की बॉडीकॉन ड्रेस कैरी करनी है। इसके साथ पैरों में फ्लीस लैगिंग्स कैरी करें। ड्रेस के ऊपर एक स्टॉल या फिर ब्लेजर पहनकर अपने लुक को पूरा करें। इससे आपका लुक अच्छा दिखेगा।
5 of 6
चौथा लुक
- फोटो : instagram
चौथा लुक
कंफर्टेबल कपड़े पहनना चाहती हैं तो आलिया भट्ट के इस लुक को फॉलो करें। इसमें आपको फिटेड जींस के साथ टॉप और जैकेट पहनें। खुले बाल रखकर वुलेन कैप पहनें। जूतों की जगह हाई लेंथ बूट्स को जगह देकर अपने पार्टी लुक को स्टाइलिश बनाएं।