अहाना अर्चना पांडेय
हल्की सर्दी में वेस्टर्न ड्रेस के साथ ओवरकोट या जैकेट पहनने का मजा ही कुछ और है। इस मौसम में ज्यादा लेयरिंग करने की जरूरत भी नहीं पड़ती है और आप अपनी पसंदीदा फ्लोरल, बॉडीकॉन तथा ब्लेजर ड्रेस को स्टाइलिश तरीके से पहन सकती हैं। वेस्टर्न विंटर ड्रेसेस आपके स्टाइल को एक नया आयाम देती हैं। ये न केवल हल्की-फूल्की ठंड से सुरक्षा प्रदान करती हैं, बल्कि स्टाइल में भी आपको सबसे आगे रखती हैं। इन ड्रेसेस को आप एक्सेसरीज, बूट्स, जैकेट, कोट और स्टॉकिंग्स के साथ पहन सकती हैं।
2 of 7
वेलवेट ड्रेस
- फोटो : instagram
वेलवेट ड्रेस
वेलवेट ड्रेस एक लग्जरी और क्लासिक फैशन विकल्प है। इसका मखमली टेक्सचर और रिच लुक किसी भी इवेंट के लिए परफेक्ट है। इसकी खासियत है कि यह आकर्षक होने के साथ ही काफी आरामदायक भी है, खासकर रात की पार्टी के लिए यह बेस्ट ऑप्शन है, क्योंकि वेलवेट ड्रेस रात के समय अपनी विशेष आभा बिखेरती है। वेलवेट ड्रेस को स्टाइलिश तरीके से पहनने के लिए इसे स्टेटमेंट ज्वेलरी के साथ पेयर करें, जैसे चंकी ईयररिंग्स या बोल्ड नेकलेस। फुटवियर में आप हाई हील्स, एंकल बूट्स या सैंडल्स का चुनाव कर सकती हैं।
3 of 7
फ्लोरल विद जैकेट्स
- फोटो : instagram
फ्लोरल विद जैकेट्स
इस लुक के लिए आप अपनी फ्लोरल समर ड्रेस को हाई नेक, लेगिंग्स और ब्लेजर या जैकेट के साथ स्टाइल कर सकती हैं। वैसे अब सर्दी कम हो गई है, इसलिए चाहें तो आप इस ड्रेस को केवल जैकेट और बूट्स के साथ भी पहन सकती हैं। मगर ध्यान रखें कि आप एक फिटेड या ओवरसाइज जैकेट के साथ ही फ्लोरल ड्रेस को पेयर करें, जो ड्रेस के रंगों को अच्छी तरह हाईलाइट करे। इस जाती हुई सर्दी के लिए यह एक बेहतरीन चुनाव रहेगा।
4 of 7
लॉन्ग, क्रॉप स्वेटर और कार्डिगन
- फोटो : instagram
लॉन्ग, क्रॉप स्वेटर और कार्डिगन
इस मौसम में आप हल्के लॉन्ग और क्रॉप स्वेटर को स्टाइल कर सकती हैं। आजकल चिक और नीट स्वेटर काफी ट्रेंड में हैं। आप लॉन्ग स्वेटर के साथ लेगिंग पहन सकती हैं। यह काफी स्टाइलिश आउटफिट है। मिनी ड्रेस के साथ क्रॉप स्वेटर की लेयरिंग आपके लुक में चार चांद लगा सकती है। आप अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए नी बूट्स और फ्लीस लेगिंग्स कैरी कर सकती हैं और चाहें तो अपनी पसंद के सैंडल्स भी पहन सकती हैं।
5 of 7
बॉडीकॉन विद स्टॉकिंग
- फोटो : Instagram
बॉडीकॉन विद स्टॉकिंग
विंटर ड्रेसअप के लिए बॉडीकॉन ड्रेस तो आपकी वार्डरोब में होनी ही चाहिए। यह आपको बेहद स्टाइलिश वेस्टर्न लुक देती है। आप इसे पार्टी से लेकर कहीं घूमने जाने के लिए भी कैरी कर सकती हैं। बॉडीकॉन ड्रेस को आप आकर्षक लुक देने के लिए स्टॉकिंग और बूट्स के साथ पहनें। सबसे अलग दिखने के लिए एक सुंदर-सा स्कार्फ लें। बॉडीकॉन में आप मिडी ड्रेस भी चुन सकती हैं, जिसे बेल्ट और ओवरकोट के साथ लेयरिंग कर आकर्षक लुक क्रिएट करें।