{"_id":"62245b33ecc9fd670118e903","slug":"wedding-season-try-these-bollywood-actress-approve-trendy-indo-western-outfit","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आज का फैशन: साड़ी या लहंगा नहीं इस बार शादी में पहने बॉलीवुड हीरोइनों के ये ट्रेंडी कपड़े","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
आज का फैशन: साड़ी या लहंगा नहीं इस बार शादी में पहने बॉलीवुड हीरोइनों के ये ट्रेंडी कपड़े
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शादी के मौके पर हर बार आप साड़ी या लहंगा पहन कर बोर हो गई हैं। तो इस बार कुछ नया और ट्रेंडी ट्राई करें। शादी के फंक्शन में हटके नजर आना चाहती हैं तो इन बॉलीवुड हसीनाओं के कपड़े को रिक्रिएट कर जरूर ट्राई करें। सबसे खूबसूरत लुक देखने को मिलेगा। वहीं ये कपड़े आकर्षक होने के साथ ही कंफर्टेबल भी होंगे। तो चलिए जानें इस वेडिंग सीजन में आप कौन से ट्रेंडी आउटफिट ट्राई कर सकती हैं।
2 of 5
madhuri dixit, shilpa shetty
- फोटो : instagram
शिल्पा शेट्टी की तरह आप चाहें तो एसमेट्रिक कुर्ते के साथ फ्लेयर वाली स्कर्ट ट्राई कर सकती हैं। ये इस कुर्ती को आकर्षक बनाने के लिए नेकलाइन पर बॉर्डर मल्टीकलर का रखा गया है। वहीं सफेद डैंगलर और चूड़ियों के साथ शिल्पा ने इस लुक को पेयर किया है। जिसमे उनका लुक परफेक्ट दिख रहा है। आप चाहें तो इस लुक को शादी के मौके पर ट्राई कर सकती हैं।
3 of 5
alia bhatt
- फोटो : instagram
वहीं अगर आप कुछ इंडो वेस्टर्न लुक चाहती हैं तो गाउन विद अटैच दुपट्टे को ट्राई कर सकती हैं। या फिर पलाजो पैंट और क्रॉप टॉप के साथ केप स्लीव ट्राई कर सकती हैं। केप स्लीव कंधे पर दुपट्टे जैसा फील देती है। जो दिखने में ट्रेडिशनल लुक देता है। वहीं पूरा आउटफिट काफी खूबसूरत लुक देता है। आप चाहे तो आलिया भट्ट की इस ड्रेस से कुछ आइडिया ले सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
malaika arora
- फोटो : instagram
वहीं मलाइका अरोड़ा की तरह आप चाहें तो रेडीमेड साड़ी गाउन ट्राई कर सकती हैं। वैसे तो मलाइका ने प्लजिंग नेकलाइन के साथ स्ट्रैपलेस डिजाइन वाला लुक पहना है। लेकिन इसे थोड़ा सा रिक्रिएट कर स्ट्रैपी स्लीव या फिर स्लीवलेस अंदाज में भी साड़ी गाउन को पहन सकती है। ये ड्रेस आपको भीड़ में बिल्कुल हटके लुक देगी।
विज्ञापन
5 of 5
कियारा आडवाणी
- फोटो : instagram/kiaraaliaadvani
शरारा पहनना पसंद है लेकिन वहीं शरारे के लुक से बोर हो गई हैं तो इस बार शरारे में कुछ नया ट्राई करें। शरारा पैंट और क्रॉप टॉप के साथ आप चाहें तो रफल दुपट्टा कैरी कर सकती हैं। यहीं नहीं आप प्लेन दुपट्टे के साथ भी इस तरह के लुक को पूरा करेंगी तो शानदार लगेंगी। बस इस आउटफिट के साथ बालों को खुला या फिर बन का रूप दे सकती हैं। परफेक्ट लुक के लिए आप इनमे से कोई भी आउटफिट ट्राई करें। हर कोई बस आपकी ही तारीफ करेगा।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।