फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Silver Saree Look: सिल्वर साड़ी में इन हसीनाओं ने ढाया कहर, आप भी पा सकती हैं एक्ट्रेस जैसा लुक

Sat, 05 Mar 2022 12:40 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 05 Mar 2022 12:40 PM IST
विज्ञापन
Fashion Inspiration From Madhuri Dixit To Mouni roy Silver Saree look
madhuri dixit - फोटो : Instagram/madhuridixitnene

किसी पार्टी में अपने साड़ी लुक से राॅक करने का इरादा है और आप कंफ्यूज हैं कि कौन सी साड़ी पहने। आपके पास साड़ियां तो बहुत सारी हैं लेकिन अगर आप अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस जैसा दिखना चाहते हैं तो आपके वॉर्डरोब में सिल्वर साड़ी जरूर होनी चाहिए। सिल्वर साड़ी इन दिनों ट्रेंड में है। लगभग हर एक्ट्रेस सिल्वर साड़ी में नजर आ रही हैं। सिल्वर साड़ी में आपका लुक ग्लैमरस और मॉडर्न आता है। इन दिनों माधुरी दीक्षित से लेकर जैकलीन और मौनी राॅय से लेकर सामंथा अक्किनेनी तक सिल्वर रंग की साड़ी पहन कर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर चुकी हैं। उनके इस लुक को फैंस ने काफी पसंद किया। अगर आप भी सिल्वर साड़ी पहनने की सोच रहे हैं तो इन अभिनेत्रियों से सिल्वर साड़ी कैरी करने को लेकर कुछ टिप्स ले सकते हैं, जिससे आप खूबसूरत दिखने के साथ ही फैशनेबल भी दिखेंगी। अगली स्लाइड्स में देखिए एक्ट्रेसेस का सिल्वर साड़ी लुक।

Fashion Inspiration From Madhuri Dixit To Mouni roy Silver Saree look
Hina Khan - फोटो : instagram/manishmalhotraworld

हिना खान का सिल्वर साड़ी लुक फैंस को काफी पसंद आया। हिना की ये शिमरी साड़ी आजकल ट्रेंड में है। इस साड़ी में सिल्वर काम हुआ है। पार्टी पर्पस से इस तरह की साड़ी बहुत उपयुक्त है। हिना ने सिल्वर साड़ी के साथ खूबसूरत नेक पीस पहना हुआ है। इसके साथ ही बालों को उन्होंने खुला रखा है। हिना ने सिंपल और हल्का मेकअप अप्लाई किया है। उन्होंने हील्स पहन रखी हैं और अपने दिलकश पोज से फैंस की दिल की धड़कनें बढ़ा रही हैं।

Fashion Inspiration From Madhuri Dixit To Mouni roy Silver Saree look
मौनी राॅय - फोटो : instagram/imouniroy

हाल ही में मौनी राॅय ने भी सिल्वर रंग की शिमरी साड़ी पहनकर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। मौनी इस डिजाइनर शिमरी साड़ी में गॉर्जियस लग रही हैं। मौनी ने मिनिमल मेकअप, हूप्स रिंग्स के साथ स्टाइल किया है। इसके अलावा उन्होंने लाइट मेकअप रखते हुए आंखों को बोल्ड लुक दिया है। ये स्टाइल मौनी के लुक को पूरी तरह से कॉम्प्लीमेंट कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fashion Inspiration From Madhuri Dixit To Mouni roy Silver Saree look
madhuri dixit - फोटो : Instagram/madhuridixitnene

डांस रिएलिटी शो में माधुरी ने सिल्वर कलर की सितारों से सजी साड़ी पहने थीं। जिसके साथ हाफ स्लीव मैचिंग ब्लाउज जुड़ा था। वहीं बात करें एक्सेसरीज की तो इस सिल्वर साड़ी के साथ माधुरी ने शानदार मैचिंग की ज्वेलरी पहन रखी थी। हैवी कुंदन के नेकपीस के साथ ब्रेसलेट और इयररिंग्स को मैच किया गया था। 

विज्ञापन
Fashion Inspiration From Madhuri Dixit To Mouni roy Silver Saree look
रश्मिका मंदाना - फोटो : instagram/rashmika_mandanna

रश्मिका मंदाना का साड़ी कलेक्शन जबरदस्त हैं। रश्मिका ने सिल्वर रंग की जटिल कढ़ाई वाली साड़ी पहनी हैं, जिसमें सेक्विन और मोतियों की फूलों की आकृति बनी हुई है। साथ ही मैचिंग स्टेटमेंट ब्लाउज को कैरी किया है। ब्लाउज के डिजाइन की बात करें तो इसमें नेक लाइन बंद है और बैक नेक खुली हुई है। उन्होंने अपने लुक को डायमंड इयररिंग्स और रिंग से एक्सेसराइज किया है। हल्के मेकअप के साथ लुक को कम्प्लीट किया है। वहीँ बालों में जुड़ा लगाकर लाल गुलाब से सजाया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed