फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Wedding Fashion: शादी के सीजन में बिखेरना है जलवा तो अपने कलेक्शन में आज ही शामिल करें ये कपड़े

Tue, 02 Jul 2024 09:13 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 02 Jul 2024 09:13 AM IST
सार

अगर आप शादी के सीजन में अपना जलवा बिखेरना चाहती हैं, तो अपने कलेक्शन में आज ही कुछ खास कपड़ों को शामिल करें।

विज्ञापन
Wedding Fashion for woman every woman must have these outfit in wedding season
अपने कलेक्शन में जरूर शामिल करें ये कपड़े - फोटो : instagram

Wedding Fashion:  जब भी घर में किसी की शादी पक्की होती है तो घरवाले उसकी तैयारी शुरू कर देते हैं। दूल्हा-दुल्हन के साथ-साथ लोग अपने खुद के लिए भी ऐसे आउटफिट की तलाश करते हैं, जिसे पहनकर उनका स्टाइल सबसे अलग दिखे। लड़कों के लिए कपड़ों का चयन करना आसान होता है, लेकिन परेशानी सामने आती है लड़कियों के सामने।



दरअसल, हर लड़की चाहती है कि अपने घर की शादी के हर कार्यक्रम में वो सबसे खूबसूरत दिखे। इसके लिए वो बॉलीवुड अभिनेत्रियों तक से टिप्स लेकर अपने लिए आउटफिट तैयार कराती हैं। इसके बाद भी बहुत सी लड़कियों को तो ये समझ ही नहीं आता कि वो कैसे कपड़े अपने घर की शादी में कैरी कर सकती हैं।

अगर आपके साथ भी ये परेशानी है तो ये लेख आपके लिए है। यहां हम आपको कुछ ऐसे कपड़ों के बारे में बताएंगे, जो हर लड़की के पास होना जरूरी है। अगर इस तरह के कपड़े आपके पास रहेंगे, तो आप अपने घर की शादी में जलवा बिखेर सकती हैं। 

Wedding Fashion for woman every woman must have these outfit in wedding season
अपने कलेक्शन में जरूर शामिल करें ये कपड़े - फोटो : instagram

लंहगा या स्कर्ट-टॉप

हर लड़की के पास इस तरह की स्कर्ट और क्रॉप टॉप जरूर होनी चाहिए। इसके साथ दुपट्टा कैरी करके आप इसे लहंगा भी बना सकती हैं। शादी के लिए लहंगा या स्कर्ट सबसे सही विकल्प रहता है, क्योंकि ये काफी आरामदायक होता है। आजकल आपको बाजार में कई प्रकार के लहंगे हर बजट में मिल जाएंगे। 

Wedding Fashion for woman every woman must have these outfit in wedding season
अपने कलेक्शन में जरूर शामिल करें ये कपड़े - फोटो : instagram

शरारा का इंडो वेस्टर्न आउटफिट

वैसे तो शरारा एथनिक आउटफिट में आता है, लेकिन इसे आप अलग तरह से कैरी कर सकती हैं। क्रॉप टॉप और दुपट्टे के साथ भी ये काफी प्यारा लगता है। ऐसे में अपने कलेक्शन में इस तरह के शरारा के इंडो वेस्टर्न वर्जन को जरूर शामिल करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Wedding Fashion for woman every woman must have these outfit in wedding season
अपने कलेक्शन में जरूर शामिल करें ये कपड़े - फोटो : instagram

गाउन

संगीत या रिसेप्शन में कैरी करने के लिए ऐसा गाउन काफी सही रहता है। इसे पहनकर आपको डांस करने में भी परेशानी नहीं होगी। ऐसे में इस तरह का हैवी वर्क वाला गाउन भी अपनी अलमारी में जरूर रखें। 

विज्ञापन
Wedding Fashion for woman every woman must have these outfit in wedding season
अपने कलेक्शन में जरूर शामिल करें ये कपड़े - फोटो : instagram

साड़ी

साड़ी एक ऐसा परिधान है, जिसे हर कार्यक्रम में पहना जा सकता है। ऐसे में चलन के हिसाब से कुछ साड़ियों को अपने कलेक्शन में जरूर शामिल करके रखें। साड़ी के ब्लाउज हमेशा तैयार करके रखें, ताकि आपको अगर अचानक साड़ी पहनने का मन हो तो आप इसे कैरी कर सकें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed