Dress for Interview: नौकरी पाने के लिए इंटरव्यू क्लीयर करना बेहद जरूरी होता है। इंटरव्यू क्लीयर करने के लिए लोग काफी-काफी समय पहले से तैयारी करते हैं, लेकिन फिर भी कई बार वो इसे पास नहीं करत पाते। बहुत से लोगों को ये समझ नहीं आता है कि उनका सिलेक्शन क्यों नहीं हुआ। ऐसे में आपको बता दें कि इंटरव्यू के लिए पढ़ाई करने के साथ-साथ आपको अपने लुक पर भी ध्यान देने की जरूरत है।
Dress for Interview: इंटरव्यू देने जा रहे हैं तो लुक का रखें खास ध्यान, भूलकर भी न पहनें ऐसे कपड़े
अगर आप चाहते हैं कि आपका इंटरव्यू पहली बार में ही क्लीयर हो जाए तो अपने आउटफिट का खास ध्यान रखें।
फॉर्मल कपड़े पहने
पुरुषों को कोट-पैंट, अच्छी क्वालिटी की शर्ट और टाई इंटरव्यू के वक्त पहननी चाहिए। वहीं महिलाओं को भी फॉर्मल कपड़े ही पहनने चाहिए। अगर आप पैंट और शर्ट नहीं पहनना चाहती तो सूट भी कैरी कर सकती हैं।
कपड़े होने चाहिए साफ
आप जो भी कपड़े पहनें वो अच्छी तरह से साफ और अच्छे से प्रेस किए हुए होने चाहिए। दाग वाले और सिलवटों वाले कपड़े आपकी छवि को पहली बार में ही खराब कर सकते हैं।
रंग का रखें ध्यान
इंटरव्यू के दौरान गहरे रंग जैसे नेवी ब्लू, काला, ग्रे, या हल्का नीला, सादे और शालीन लगते हैं। आप इन्हीं रंगों का आउटफिट पहनें। अगर डार्क रंग नहीं पसंद तो एक दम लाइट शेड के कपड़ों का चयन भी कर सकते हैं।
ऐसे कपड़ों से रहें दूर
इंटरव्यू के दौरान गलती से भी बहुत अधिक चमकदार रंग के कपड़े नहीं पहनें। ये देखने में काफी अजीब लगते हैं। रंगों का ध्यान रखने के साथ-साथ ये भी ध्यान रखें कि ज्यादा कैजुअल कपड़ों में इंटरव्यू देने न जाएं। जींस, टी-शर्ट, स्नीकर आदि न पहनें। बहुत टाइट या ओवर साइज कपड़ों से भी दूरी बनाकर रखें।