फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साड़ी लुक: आलिया भट्ट की ये साड़ी इस फेस्टिव सीजन कर रही ट्रेंड, रंग से लेकर फैब्रिक तक सब है परफेक्ट

Sat, 19 Sep 2026 03:27 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 19 Sep 2026 03:27 PM IST
सार

Alia Bhatt Festive Saree Look: अगर आप भी नवरात्रि, करवाचौथ, दिवाली या किसी फैमिली फंक्शन के लिए साड़ी पहनने का प्लान बना रही हैं तो आलिया भट्ट का लेटेस्ट साड़ी लुक आपके लिए फैशन इंस्पिरेशन बन सकता है।

विज्ञापन
Alia Bhatt Saree Look: Silver Green Saree Trend for the Festive Season
इस फेस्टिव सीजन इन साड़ियों का है ट्रेंड - फोटो : Ai
Alia Bhatt Saree: त्योहारों का सीजन आ गया है। नवरात्रि, डांडिया या गरबा नाइट से लेकर दशहरा, करवा चौथ, दिवाली और छठ तक कई मौकों हैं जब महिलाएं खूबसूरती से तैयार होंगी। हालांकि अधिकतर महिलाएं अभी से सोचने लगी होंगी कि इस बार उन्हें क्या पहनना है। त्योहारों पर पारंपरिक लुक के लिए महिलाएं साड़ी को प्राथमिकता देती हैं लेकिन वह ऐसी साड़ी चाहती हैं तो पारंपरिक भी लगे और लुक को माॅर्डन टच भी दे। 


अगर आप भी नवरात्रि, करवाचौथ, दिवाली या किसी फैमिली फंक्शन के लिए साड़ी पहनने का प्लान बना रही हैं तो आलिया भट्ट का लेटेस्ट साड़ी लुक आपके लिए फैशन इंस्पिरेशन बन सकता है।

हाल ही में आलिया भट्ट ने गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन के दौरान सिल्वर-ग्रीन या आइस-ब्लू टोन वाली खूबसूरत टिश्यू साड़ी में अपना फेस्टिव लुक फ्लॉन्ट किया। इसके पहले आलिया ने अपनी एक दोस्त की शादी में भी इससे मिलती जुलती साड़ी कैरी की थी। वहीं जान्हवी कपूर ने भी बहन अंशुला कपूर के रिसेप्शन लुक के लिए भी कुछ इसी तरह की साड़ी को स्टाइल किया था। 

कह सकते हैं कि ये साड़ी सिर्फ आलिया नहीं, कई सेलेब्स की पसंदीदा बन रही है और इस फेस्टिव व वेडिंग सीजन में ट्रेंड में रहेगी। आप भी ट्रेंड को अपनाते हुए अपना वार्डरोब कलेक्शन में इस तरह की साड़ी को शामिल कर सकते हैं। आइए जानते है कि आलिया भट्ट की इस साड़ी में क्या खास है।
Alia Bhatt Saree Look: Silver Green Saree Trend for the Festive Season
इस फेस्टिव सीजन इन साड़ियों का है ट्रेंड - फोटो : Ai

आलिया की सिल्वर ग्रीन साड़ी 

आलिया भट्ट ने गणपति उत्सव के मौके पर इस साड़ी को कैरी किया था। इस कस्टम हाउज आफ मसाबा साड़ी में चमकदार फैब्रिक के साथ गोल्डन जरी-जरदोजी वर्क वाला चौड़ा बॉर्डर नजर आया। इसके साथ स्ट्रक्चर्ड स्ट्रैपलेस कॉर्सेट ब्लाउज को पेयर किया गया, जिसने पारंपरिक साड़ी को मॉडर्न ट्विस्ट दिया।

आलिया के इस लुक की पहली खासियत उनकी साड़ी का रंग है, जो भीड़ में भी उन्हें दूसरों से अलग दिखाता है। इसके अलावा उनका पूरा स्टाइलिंग कॉम्बिनेशन भी परफेक्ट है। स्टेटमेंट चांदबाली, बैंगल्स, सेंटर-पार्टेड सॉफ्ट वेव्स और मिनिमल मेकअप ने लुक को एलिगेंट रखा।

Alia Bhatt Saree Look: Silver Green Saree Trend for the Festive Season
इस फेस्टिव सीजन इन साड़ियों का है ट्रेंड - फोटो : Ai

सिल्वर-ग्रीन रंग है फेस्टिव सीजन के लिए परफेक्ट

आलिया की साड़ी का सबसे आकर्षक हिस्सा इसका कूल सिल्वर और ग्रीन टोन है। यह रंग पारंपरिक लाल, गुलाबी या पीले रंगों से थोड़ा अलग है, लेकिन फेस्टिव माहौल में बेहद रॉयल दिखाई देता है।

अगर आप इस सीजन कुछ हटकर पहनना चाहती हैं तो सिल्वर-ग्रीन, आइस-ब्लू, मिंट या मेटैलिक ग्रीन शेड की साड़ी ट्राई कर सकती हैं। खासकर शाम की पार्टी या फेस्टिव डिनर के लिए हल्की चमक वाला यह रंग खूबसूरत विकल्प बन सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Alia Bhatt Saree Look: Silver Green Saree Trend for the Festive Season
इस फेस्टिव सीजन इन साड़ियों का है ट्रेंड - फोटो : Ai

टिश्यू फैब्रिक ने बढ़ाई साड़ी की चमक

आलिया की साड़ी में टिश्यू फैब्रिक का इस्तेमाल किया गया है। इसकी हल्की चमक पूरे ड्रेप को ग्लैमरस बनाती है, जबकि साड़ी का फ्लो लुक को ज्यादा भारी नहीं दिखने देता। इस साड़ी के बॉर्डर पर बारीक जरी और जरदोजी का काम किया गया था।

फेस्टिव लुक के लिए टिश्यू साड़ी उन महिलाओं के लिए अच्छी इंस्पिरेशन हो सकती है, जो बनारसी या बहुत ज्यादा हैवी एम्ब्रॉयडरी वाली साड़ी से अलग कुछ पहनना चाहती हैं।

विज्ञापन
Alia Bhatt Saree Look: Silver Green Saree Trend for the Festive Season
इस फेस्टिव सीजन इन साड़ियों का है ट्रेंड - फोटो : Ai

ये साड़ियां भी खास

आलिया भट्ट पहले भी अपनी दोस्त की शादी में कुछ इसी तरह की साड़ी में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने ब्लू-ग्रे या स्लेट ब्लू रंग की हल्की एंटीक गोल्ड ज़री डिटेलिंग की साड़ी कैरी की थी। ये रंग भी काफी अलग और खूबसूरत लुक देता है। साड़ी के बॉर्डर पर गोल्डन ज़री की महीन कारीगरी है, जबकि पल्लू में उसी गोल्ड टोन का काम साड़ी को और ज्यादा फेस्टिव बनाता है।

सबसे खास है इसका कॉलर-नेकलाइन वाला ब्लाउज, जिस पर गोल्ड एम्ब्रॉयडरी और ब्लू फैब्रिक का कॉम्बिनेशन है। इसके साथ बड़े गोल्डन झुमके, माथापट्टी, चूड़ियां और जूड़े में सजे बाल पूरे लुक को क्लासिक इंडियन एथनिक अंदाज देते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed