Wedding Fashion : शादियों का सीजन आते ही बाजारों में शॉपिंग के लिए भीड़ लग जाती है। जो दुल्हा-दुल्हन होते हैं, वो तो बेस्ट दिखने के लिए महीनों पहले से तैयारी करते ही हैं, पर उनके दोस्त और सहेलियां भी शादी के लिए बेस्ट आउटफिट की तलाश में रहते हैं। अगर आपकी भी बेस्ट फ्रेंड की शादी है और आप एथनिक वियर में लहंगा पहनने का सोच रहीं हैं, तो ये खबर आपके ही लिए है। लहंगा पहनने की प्लानिंग कर रही लड़कियों के लिए सिल्क का लहंगा एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है।
अगर बात करें बनारसी सिल्क की तो ये देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी काफी लोकप्रिय है। अगर आप अपनी बेस्ट फ्रेंड की शादी में या शादी के कार्यक्रम में सिल्क का लहंगा पहनेंगी तो आपका लुक सबसे अलग और खुबसूरत लगेगा। सिल्क के लहंगे के साथ-साथ इंडो वेस्टर्न आउटफिट भी बेहद कमाल के होते हैं। आज के लेख में हम आपको सिल्क के कुछ ऐसे लहंगों के बारे में बताएंगे, जिन्हें कैरी करके आप बेहद खूबसूरत दिख सकती हैं।
2 of 5
Sara Ali
- फोटो : instagram
ब्राइडमेड के लिए बेस्ट रहेगा ऐसा रेड बनारसी लहंगा
सारा अली खान के इस लुक से टिप्स लेकर आप अपनी दोस्त की शादी में रेड कलर का बनारसी लहंगा कैरी कर सकती हैं। वैसे तो सारा का ये लहंगा पुनीत बलाना ने डिजाइन किया है, पर आप इससे टिप्स लेकर खुद अपना स्टाइल क्रिएट कर सकती हैं। किसी पुरानी सिल्क की साड़ी से भी आप ऐसा लहंगा तैयार करा सकती हैं।
3 of 5
Brown Lehenga
- फोटो : instagram
कीर्ति सुरेश का ब्राउन लहंगा भी रहेगा बेस्ट
अगर आप लाल या हरे रंग का लहंगा पहनना नहीं चाह रहीं हैं तो कीर्ति सुरेश जैसा ब्राउन कलर का लहंगा भी एक बेहतर ऑप्शन बन सकता है। एक फिल्म के प्रमोशन के लिए उन्होंने इसे पहना था। ऐसा लहंगा पहनकर आपका लुक काफी अलग लगेगा।
4 of 5
Green Lehenga
- फोटो : instagram
ट्रेंड में है ब्रोकेड सिल्क
अगर आपको कुछ अलग तरीके का लहंगा कैरी करना है तो ब्रोकेड सिल्क एक बेहतर ऑप्शन है। इस फैब्रिक के आउटफिट्स को बेहद पसंद किया जाता है। तनीषा संतोषी की तरह आप भी ग्रीन रंग का ऐसा लहंगा तैयार करा सकती हैं। ये फैब्रिक आसानी से बाजार में मिल जाएगा।
5 of 5
Lehenga Collection
- फोटो : instagram
लहंगे के साथ मेकअप और एक्सेसरीज का रखें ध्यान
सिल्क का लहंगा पहनना तो काफी आसान है, पर इसे कैरी करते समय मेकअप और एक्सेसरीज का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। सिल्क के लहंगे के साथ आपको ज्यादा ज्वेलरी कैरी करने की जरूरत नहीं होगी। वहीं अपने लहंगे के रंग के हिसाब से ही आप मेकअप का शेड चुनें।