छोटे पर्दे की स्टार हिना खान अब बड़े पर्दे पर पहुंच चुकी हैं। इसी के साथ उनका स्टाइल भी काफी बदल गया है। वो अपने लुक्स से लड़कियों को फैशन इंस्पिरेशन देती नजर आती हैं। सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहने वाली हिना ने पिछले दिनों बारिश में मजा लेती अपनी तस्वीरे पोस्ट की है। जिसमें उनका लुक काफी कूल और स्टाइलिश है। वैसे बता दें कि हिना अक्सर ही इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करती हैं। तो चलिए आगे की स्लाइड में देखें खूबसूरत तस्वीरें।
2 of 5
हिना खान
- फोटो : instagram
हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पिछले दिनों कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वो मानसून का वेलकम अपने अंदाज में करते दिख रही हैं। बारिश का मजा लेती तस्वीरों को देख आपका भी दिल कर जाएगा भीगने का तो। दरअसल, हाथों में छतरी लिए हिना काफी खूबसूरत दिख रही हैं।
3 of 5
हिना खान
- फोटो : instagram
हिना ने ब्लू रंग की शार्ट ड्रेस पहन रखी है। जिस पर रंग-बिरंगे पोल्का डॉट्स बने हैं। वहीं पैरों में पिंक कलर के क्रॉक्स और ट्रांसपैरेट छतरी लगाए बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। हिना के इस लुक को देख एहसास हो रहा जैसे वो किसी फिल्म की शूटिंग कर रहीं हो।
4 of 5
हिना खान
- फोटो : instagram
बिना मेकअप बालों में मेसी पोनी बनाएं हिना काफी हैप्पी मूड में नजर आ रही हैं। हिना की तस्वीरों को देख किसी का भी बिगड़ा मूड सही हो सकता है। बता दें कि हिना अक्सर ही तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। जिसमें वो फिट रहने की इंस्पिरेशन देती हैं।
5 of 5
हिना खान
- फोटो : instagram
हिना खान ने अपने लुक को भी पूरी तरह से बदल लिया है और बालों को छोटा कराएं लेटेस्ट तस्वीरों में नजर आ रही हैं। वहीं उनके एथिनिक लुक में कराया उनका कुछ घंटों पहले का फोटोशूट भी काफी खूबसूरत है। जिसमें वो सफेद रंग के कुर्ते संग गुलाबी चुनरी लिए नजर आ रही हैं। पैरों में मोजरी और ईयररिंग्स के साथ शार्ट हेयर में वो कमाल लग रही हैं।