देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड में काम करने के साथ ही ग्लोबल स्टार बन गई हैं। साथ ही अमेरिकन सिंगर निक जोनास से शादी के बाद तो वो पूरी तरह से न्यूयार्क में ही बस गई हैं। लेकिन किसी न किसी काम से भारत आकर प्रियंका अपने स्टाइल और फैशन का जलवा दिखा ही देती हैं। लेकिन आज हम प्रियंका चोपड़ा नहीं बल्कि उनकी जेठीनी यानी सोफी टर्नर की बात कर रहे हैं। सोफी टर्नर गेम ऑफ थ्रोंस में काम कर हिंदी दर्शकों के दिलों पर भी राज करने लगी हैं। साथ ही प्रियंका चोपड़ा की शादी में उनके देसी लुक को देख तो हर कोई उनका फैन हो गया था। तो चलिए आज हम आपको दिखाएंगे प्रियंका चोपड़ा के कुछ बेहद खास देसी लुक जो शायद आपने मिस कर दिए हों।
प्रियंका चोपड़ा की जेठानी सोफी टर्नर का देसी लुक जीत लेगा सबका दिल, देखें अनदेखी तस्वीरें
सोफी टर्नर देसी गर्ल प्रियंका की शादी में इंडियन अवतार में कई बार नजर आईं थीं। जिसे देख फैंस उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह पा रहे थे। उमेद भवन जोधपुर में हुए शादी के समारोह में सीफी एक-एककर कई मौकों पर एथिनिक लुक में नजर आईं थीं।
प्रियंका चोपड़ा और निक की मेंहदी सेरेमनी में सोफी ने बेहद खूबसूरत बॉटल ग्रीन रंग का लहंगा पहना था। जिसे स्टाइलिस्ट अमी पटेल ने स्टाइल किया था। डिजाइनर अनीता डोंगरे के कलेक्शन वत्सला का ये लहंगा पहन सोफी काफी खूबसूरत लग रहीं थीं। साथ ही इसके एक्सेसरीज में केवल लंबे डायेंगल लुक में चार चांद लगा रहे थे। इस लहंगे को पहन सोफी पूरी भारतीय रंग में रंगी नजर आ रहीं थीं।
वहीं दूसरी तरफ संगीत के समारोह में लाल रंग का लहंगा पहने वो किसी दुल्हन सी नजर आ रहीं थीं। दरअसल, प्रियंका ने भारतीय रीति-रिवाजों के साथ ही क्रिस्चियन रिवाजों से भी शादी की थी। संगीत समारोह के लिए तैयार सोफी ने लाल रंग का खूबसूरत लहंगा डिजाइनर अबु जॉनी और संदीप खोसला का डिजाइन किया हुआ पहना था। जिसमें फुल स्लीव के ब्लाउज के साथ गले में पहने नेकपीस के साथ सोफी बला की खूबसूरत नजर आ रही थीं।
गेम ऑफ थ्रोंस की एक्ट्रेस सोफी ने भारतीय ट्रेडिशनल आउटफिट पहनने का एक भी मौका नहीं छोड़ा था। निक जोनास और प्रियंका की शादी के हर फंक्शन के लिए वो खूबसूरत लहंगों में तैयार हुईं थीं। दिल्ली में हुए रिसेप्शन के लिए सोफी ने रोज गोल्ड रंग का खूबसूरत एंब्रायडरी का लहंगा चुना था। जिसका शियर नेट का दुपट्टा और चोकर नेकपीस के साथ मांगटीका गजब ढा रहा था। इस खुबसूरत लहंगे को सब्यसाची ने डिजाइन किया था।