Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
tara sutaria steal the show on ramp walk in golden thigh high slit gown with bold look
{"_id":"626fb40ae5b4351e2821723d","slug":"tara-sutaria-steal-the-show-on-ramp-walk-in-golden-thigh-high-slit-gown-with-bold-look","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tara Sutaria: तारा सुतारिया ने सुनहरी ड्रेस में दिखा दी अदाएं, रैंप वॉक कर बटोरी सुर्खियां","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Tara Sutaria: तारा सुतारिया ने सुनहरी ड्रेस में दिखा दी अदाएं, रैंप वॉक कर बटोरी सुर्खियां
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Mon, 02 May 2022 04:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
tara sutaria
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
तारा सुतारिया इन दिनों अपनी फैशन च्वॉइस को लेकर जमकर सुर्खियां बटोर रही हैं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान उनका स्टाइलिश लुक देख फैंस इंप्रेस हो गए हैं। वहीं इस बार तारा ने अपने रैंप वॉक से भी जमकर लाइमलाइट बटोरी। मुंबई में हो रहे फैशन वीक में तारा सुतारिया ने सुनहरे रंग की ड्रेस पहन रैंप वॉक किया। जिसमे उनका बोल्ड लुक देखने को मिला।
2 of 5
tara sutaria
- फोटो : instagram
तारा सुतारिया ने फैशन वीक के रैंप पर शो स्टॉपर बन हर किसी का दिल चुरा लिया। गोल्डन कलर के शिमरी गाउन को पहन वो काफी कॉन्फिडेंट लग रही थीं। वहीं इस गोल्डन गाउन का बोल्ड कटआउट डिटेलिंग तारा को और भी ज्यादा ग्लैमरस बना रहा था। वैसे तारा अक्सर ही बॉडी फिटिंग गाउन में नजर आती हैं।
3 of 5
tara sutaria
- फोटो : instagram
लेकिन इस रैंप वॉक पर उनका सल्ट्री लुक हर किसी का ध्यान खींचने में कामयाब हो गया। तारा ने इस रैंप शो के लिए गोल्डन कलर का शिमरी गाउन पहना था। जिसकी प्लजिंग नेकलाइन के साथ ही स्पैगेटी स्लीव इसे बोल्ड बना रही थी। वहीं इस फिगर हगिंग गाउन के बैक पर बैकलेस डिटेलिंग की गई थी। जिस पर क्रिसक्रॉस गोल्डन स्ट्रैप लगी थी। इसके साथ ही इस गाउन की थाई हाई स्लिट पूरी तरह से तारा के टोंड लेग्स को फ्लांट कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
tara sutaria
- फोटो : instagram
तारा ने इस बॉडीकॉन थाई हाई स्लिट गाउन को अपने ड्यूई मेकअप से और भी ज्यादा बोल्ड बना दिया था। दरअसल, तारा ने रैंप पर वॉक के लिए इस गोल्डन गाउन के साथ ड्यूई मेकअप चुना था। जिसके साथ बीच वेवी कर्ली हेयर पूरे लुक को कॉम्पिलेंट कर रहे थे। इसके साथ ही तारा ने रैंप पर वॉक के दौरान भी गजब की अदाएं दिखाईं। जिसे देख उनके फैंस क्रेजी हो गए।
विज्ञापन
5 of 5
tara sutaria
- फोटो : instagram
तारा सुतारिया जल्द ही टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म हीरोपंती 2 में नजर आने वाली हैं। जिसके प्रमोशन में उनका स्टाइलिश लुक देखने को मिला। हर बार तारा अपने फैशन च्वॉइस से लोगों को इंप्रेस करने में कामयाब हुईं। वहीं रैंप पर शो स्टॉपर बन तारा ने अपने फैंस को क्रेजी कर दिया है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।