आज का फैशन: सिल्वर ज्वैलरी को कैरी करना है तो परफेक्ट लुक के लिए अपनाएं ये टिप्स
लेकिन कई बार लड़कियों को समझ ही नहीं आता कि इस तरह की ज्वैलरी को कैसे स्टाइल करें। अगर आप भी मार्केट से सिल्वर कलर के नेकपीस या ईयररिंग्स ले आईं हैं। लेकिन नहीं समझ पा रहीं कि किस तरह के कपड़ों के साथ इसे मैच कर परफेक्ट लुक पाएं। तो ये टिप्स जरूर आपके काम आएंगे। सिल्वर ज्वैलरी को कैरी करने के लिए बस थोडा सा ध्यान देने की जरूरत है। फिर देखिए कैसे महफिल में बस आपका खूबसूरत लुक ही लोग देखेंगे।
इंडो वेस्टर्न से लेकर देसी लुक हर किसी के साथ इसे पेयर किया जा सकता है। बस थोडा सा ध्यान देने की जरूरत है। जैसे कि आप कुर्ते के साथ सिल्वर स्टड को मैच कर सकते हैं। लाइट शेड के सिल्क पैटर्न वाले कुर्ते के साथ इस तरह की ज्वैलरी को मैच किया जा सकता है। बस इस बात का ध्यान रखें कि अगर कुर्ते में एंब्रायडरी हो तो वो गोल्डन कलर की ना हों। नहीं तो ये दिखने में जरा भी अच्छा नहीं लगेगा और पूरा लुक बेकार हो जाएगा।
सफेद रंग के आउटफिट के साथ आप अपनी मनपसंद स्टाइल कर सकती है। इस रंग के कपड़ों को वैराइटी की स्टाइलिंग से खूबसूरत बनाया जा सकता है। सफेद के साथ सिल्वर कलर की एक्सेसरीज बेहद खूबसूरत लग सकती है। फंकी स्टाइल के नेकपीस को आप सफेद कुर्ते के साथ मैच करें। वहीं आप मौके के हिसाब से सिल्वर चूड़ियों को भी शामिल कर सकती हैं। ये काफी खूबसूरत लुक देंगे।
अगर आप वेस्टर्न लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करना चाहती हैं। तो शार्ट्स और टॉप के साथ सिल्वर चोकर को ट्राई करें। या फिर शार्ट्स के साथ सिल्वर चूड़ियां काफी खूबसूरत लगती है। इस तरह से आप वेस्टर्न आउटफिट को भी काफी कूल लुक दे सकती हैं।