फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का फैशन: गर्मियों में इन साड़ियों को करें वॉर्डरोब में शामिल, मौनी रॉय से लेकर अंकिता लोखंडे भी पहने आ चुकी नजर

Tue, 08 Mar 2022 11:00 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 08 Mar 2022 11:00 AM IST
विज्ञापन
take inspiration from mouni roy to ankita lokhande saree perfect for summer
floral print saree - फोटो : instagram

साड़ी फॉरएवर आउटफिट है। जिसे किसी भी मौके पर पहनकर गॉर्जियस दिखा जा सकता है। खासतौर पर अगर आप स्टाइलिश लुक पाना चाहती हैं तो इन हसीनाओं की तरह पतले फैब्रिक की साड़ी को ट्राई करें। ये पहनने में आसान होने के साथ ही काफी खूबसूरत लुक देगी। बॉलीवुड से लेकर छोटे पर्दे की एक्ट्रेस का साड़ी लुक इन दिनों फैंस को पसंद आ रहा है। वहीं ये साड़ियां गर्मियों के लिए परफेक्ट इंस्पिरेशन दे सकती हैं। 

take inspiration from mouni roy to ankita lokhande saree perfect for summer
आलिया भट्ट की सफेद साड़ी - फोटो : instagram/aliaabhatt/
साड़ी के रंग का रखे ख्याल

गर्मियों के दस्तक देते ही मार्केट में समर सीजन के कपड़े आना शुरू हो जाते हैं। वैसे तो गर्मियों के मौसम में हल्के कलर ज्यादा खूबसूरत लगते हैं। लेकिन कृति सेनन की तस्वीर से साफ है कि ऑरेंज, ग्रीन, नियॉन जैसे कलर इस साल ट्रेंड में रहेंगे। वहीं आलिया भट्ट ने गंगूबाई के प्रमोशन में सफेद रंग की साड़ियों के साथ ट्रेंड सेट कर दिया है। जिसमे आप प्रिंट और पैटर्न के मुताबिक साड़ियों का चुनाव कर सकती हैं। 

take inspiration from mouni roy to ankita lokhande saree perfect for summer
mira rajput - फोटो : instagram

वहीं फ्लोरल प्रिंट की साड़ियां भी इस बार ट्रेंड में रहेंगी। जबकि बात करें फैब्रिक की तो शिफॉन, सुपर नेट, जॉर्जेट और कॉटन जैसे फैब्रिक गर्मियों की पहली पसंद है। लेकिन पिछले साल से ऑर्गेंजा फैब्रिक को सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। तो गर्मियों में ऑर्गेंजा की साड़ियां भी आप ट्राई कर सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
take inspiration from mouni roy to ankita lokhande saree perfect for summer
rubina dilaik - फोटो : instagram

वहीं बात करें स्टाइल की तो कम हाइट और मोटी महिलाओं को बड़े प्रिंट की फ्लोलर साड़ियों का चुनाव नहीं करना चाहिए। वहीं दूसरी तरफ ऑर्गेंजा की साड़ियां भी स्लिम लुक वाली महिलाओं पर ही ज्यादा जंचेगी। वहीं दूसरी तरफ प्लेन साड़ियां या फिर सितारों के किनारे लगी साड़ियों को भी आप ट्राई कर सकती हैं। 

विज्ञापन
take inspiration from mouni roy to ankita lokhande saree perfect for summer

पिछले दिनों मौनी रॉय ने पीले रंग की साड़ी में फोटोशूट करवाया था। जिसमे वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। पीले रंग की साड़ी पर किनारों पर सितारों का वर्क था। जो इस शिफॉन की साड़ी को खूबसूरत लुक दे रहा था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed