नोरा फतेही जब भी इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा करती हैं। तो वो जमकर वायरल होती है। हर बार नोरा अपने लुक्स से हर किसी का ध्यान खींच ही लेती है। इस बार भी ऐसा ही हुआ। नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर अपनी हॉट लुक में तस्वीर साझा की है। जिसे देखने के बाद फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। वहीं उनका ये लुक सिंपली गॉर्जियस नजर आ रहा है।
2 of 5
nora fatehi
- फोटो : instagram
इस फोटोशूट के लिए नोरा ने मरून कलर की स्लिप ड्रेस पहन रखी है। जिसकी स्ट्रैपी स्लीव और कॉल नेक है। वहीं इस स्लिप ड्रेस में थाई हाई स्लिट भी बनी है। जिसे पहन नोरा सल्ट्री लुक में नजर आ रही हैं। वहीं ये स्लिप ड्रेस सिल्क फैब्रिक की बनी है। जिसकी प्लजिंग नेकलाइन इसे बोल्ड बनाने के लिए काफी दिख रही है।
3 of 5
nora fatehi
- फोटो : instagram
वहीं नोरा ने इस लुक की तस्वीरें और भी साझा की है। जिसमे उनका मेकअप काफी आकर्षक है। आई लाइनर और मस्कारा लैडेन आई मेकअप के साथ वेल डिफाइन आईब्रो है। वहीं ड्यूई बेस मेकअप के साथ ब्रांज चिक्स पूरे लुक ग्लैमरस बना रहे है। जिसे नोरा ने पिंक न्यूड शेड लिपस्टिक के साथ पूरा किया है। वही बीची वेव हेयर स्टाइल आकर्षक लग रहे हैं। जबकि इस स्लिप ड्रेस के साथ मिनिमम एक्सेसरीज कैरी की गई है।
4 of 5
nora fatehi
- फोटो : instagram
बता दें कि नोरा का हर लुक काफी आकर्षक होता है। फिर वो चाहे बोल्ड आउटफिट में हो या फिर सिंपल से कुर्ते में। फैंस उनके हर लुक को खासा पसंद करते हैं। पिछले दिनों नोरा की ऑरेंज कलर के कुर्ते में तस्वीर सामने आई थी। जो कि डिजाइनर अनीता डोंगरे के कलेक्शन से ली गई थी। जिसमे नोरा का लुक मैट फिनिश होने के साथ ही काफी सिंपल था।
5 of 5
नोरा फतेही
- फोटो : सोशल मीडिया
नोरा फतेही अपने डांस से फैंस के दिलों में जगह बना चुकी हैं। वहीं अब लोग उनके लुक्स के भी दीवाने है। जब भी नोरा इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा करती हैं तो फैंस जमकर लाइक्स और कमेंट करते हैं। वहीं नोरा का फैशन सेंस भी काफी शानदार है। फिर वो चाहे कैजुअल आउटिंग पर हो या फिर किसी इवेंट में। हर बार नोरा सबका ध्यान खींचने में कामयाब हो जाती हैं।