फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Summer Friendly Sarees: गर्मियों की शादी में दिखें स्टाइलिश, चुनें हल्के और आरामदायक फैब्रिक वाली साड़ियां

Fri, 13 Jun 2025 09:46 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 13 Jun 2025 09:46 AM IST
सार

Summer Friendly Sarees For Wedding Season: यदि आपको गर्मी के मौसम में शादी अटैंड करनी है तो भारी साड़ियों की जगह बमारे बताए विकल्पों में से साड़ी का चयन करें। 

विज्ञापन
Summer Friendly Sarees For Wedding Season  Stay Stylish and Comfortable Garmi Mein Shaadi ke Liye Best Sarees
गर्मी के मौसम में शादी अटैंड करनी है तो ऐसी साड़ियों को दें प्राथमिकता - फोटो : instagram

Summer Friendly Sarees For Wedding Season : जब भी किसी के घर पर सर्दी के मौसम में शादी होती है, तो उसमें महिलाएं खूब सजती और संवरती हैं, लेकिन जब बात आती है गर्मी के मौसम में शादी अटैंड करने की तो महिलाएं सोच में पड़ जाती हैं। कंफर्ट के साथ स्टाइल को मैनेज करना काफी कठिन काम है।



इसी के चलते हम आपको यहां कुछ ऐसी साड़ियों के विकल्प देने जा रहे हैं जो गर्मी के मौसम में आपको परफेक्ट लुक तो देंगी हीं, साथ ही में ऐसी साड़ी आपको गर्मी से बचाकर भी रखेंगी। इस तरह की साड़ियां आपको बाजार में कम दामों में मिल जाएंगी।  

Summer Friendly Sarees For Wedding Season  Stay Stylish and Comfortable Garmi Mein Shaadi ke Liye Best Sarees
कॉटन फैब्रिक की साड़ी - फोटो : instagram
कॉटन फैब्रिक की साड़ी

गर्मी का मौसम हो तो हर आउटफिट में कॉटन फैब्रिक खूब जचता है। सूती साड़ियां काफी हल्की होती है, जिस कारण इसमें पसीना काफी आसान से सूख जाता है। तो यदि आपको पसीना काफी ज्यादा आता है तो कॉटन फैब्रिक की साड़ी को अपने लिए चुनें। शादी के हिसाब से हैवी वर्क वाली साड़ियां भी अब बाजार में बड़ी आसानी से मिल जाती हैं। 

 
Summer Friendly Sarees For Wedding Season  Stay Stylish and Comfortable Garmi Mein Shaadi ke Liye Best Sarees
लिनन फैब्रिक की साड़ी - फोटो : instagram
लिनन फैब्रिक की साड़ी

ज्यादातर महिलाओं को लिनन और कॉटन में फर्क समझ नहीं आता। जबकि लिनन फैब्रिक कॉटन से हल्का होता है। ऐसे में आप इस फैब्रिक की साड़ी कैरी कर सकती हैं। लिनन फैब्रिक की साड़ी क्लासी लुक देती हैं और बहुत कम्फर्टेबल होती हैं। खासबात ये है कि ये साड़ियां हल्के रंग में होती हैं, जिस कारण गर्मी में ये आंखों को भी ठंडक पहुंचाती हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Summer Friendly Sarees For Wedding Season  Stay Stylish and Comfortable Garmi Mein Shaadi ke Liye Best Sarees
चंदेरी कॉटन फैब्रिक की साड़ियां - फोटो : instagram
चंदेरी कॉटन फैब्रिक की साड़ियां

रेशम और कपास के मिश्रण से बना ये चंदेरी कॉटन फैब्रिक शरीर को काफी ठंडक पहुंचाता है। ऐसे में आपको यदि शादी में साड़ी ही पहननी है तो चंदेरी कॉटन की साड़ी भी आप पहन सकती हैं। इसकी खासबात ये है कि चंदेरी कॉटन फैब्रिक की साड़ियां फॉर्मल लुक देती हैं लेकिन फिर भी हल्की रहती हैं

 
विज्ञापन
Summer Friendly Sarees For Wedding Season  Stay Stylish and Comfortable Garmi Mein Shaadi ke Liye Best Sarees
शिफॉन फैब्रिक की साड़ियां - फोटो : instagram
शिफॉन फैब्रिक की साड़ियां

यदि ऐसी साड़ी पहनने का मन है जो एकदम हल्की और हवादार हों तो शिफॉन साड़ी से बेस्ट विकल्प आपके लिए कुछ हो नहीं सकता। शिफॉन फैब्रिक की साड़ियां काफी हल्की और फ्लोई होती हैं। ये पार्टी या रिसेप्शन के लिए बढ़िया मानी जाती हैं। इसे खरीदते समय रंग का ध्यान रखें, क्योंकि शिफॉन साड़ियां ज्यादातर हल्के रंगों में ही आती हैं। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed