पुरुषों की कदकाठी का उनके व्यक्तित्व पर खासा असर पड़ता है। लेकिन अगर हाइट कम है तो लड़कों के लिए थोड़ी मुसीबत हो जाती है। हालांकि सही तरीके से कपड़ों को पहनने पर छोटे कद के लड़के भी हैंडसम दिख सकते हैं। आगे की स्लाइड में जानिए किस तरह के कपड़ों को पहनने से छोटी हाइट वाले लड़के भी स्मार्ट और हैंडसम नजर आ सकते हैं।
छोटे कद के पुरुष भी दिखेंगे लंबे, बस कपड़े पहनते समय रखें इन बातों का ध्यान
अगर आपकी हाइट कम है तो ढीले कपड़ों को भूलकर भी ना पहने। शर्ट हो या पैंट, टीशर्ट जब भी पहने तो अच्छी फिटिंग का ही पहने। कपड़े पहनते समय इन छोटी बातों का ध्यान रखने से ही लड़के हैंडसम दिखेंगे।
उदाहरण के लिए पैंट पहनते समय इस बात का ध्यान रखें कि वो जूतों के ऊपरी हिस्से तक ही हो। वहीं शर्ट की बाजू कलाई से नीचे कतई न हो। साथ ही शर्ट की फिटिंग भी कमाल की होनी चाहिए। छोटी कद-काठी वाले लड़कों को इन बातों का ध्यान खासतौर पर रखना चाहिए।
छोटे कद वाले लड़कों को रेडीमेड कपड़े खरीदते समय भी इस बात का ध्यान रखना चाहिए। जैसे कि कुछ रेडीमेड शर्ट में पॉकेट बहुत बड़ा होता है जो कम हाइट वाले लड़कों के लिए ठीक नही है। इसलिए ऐसे लोगों को खुद की फिटिंग के कपड़े सिलवाने चाहिए।
छोटी हाइट वाले लड़कों को रंगों का भी खासा ध्यान रखना चाहिए। उदाहरण के लिए हल्के रंग की शर्ट के साथ हल्के रंग की पैंट को मैच कर पहने। ऐसा करने से हाइट कम नहीं दिखेगी। वहीं लाइट कलर शर्ट के साथ डार्क पैंट आपकी हाइट को कम दिखा सकता है।