Sonali Bendre : 90 के दशक की अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे 48 साल की हो गई हैं। उम्र के इस पड़ाव पर भी उनकी खूबसूरती में कोई कमी नहीं आई है, बल्कि वह पहले से भी अधिक आकर्षक और सुंदर दिखने लगी हैं। सोनाली बेंद्रे टीवी रिएलिटी शो में नजर आने लगी हैं। टीवी पर उनके लुक्स और ड्रेसिंग स्टाइल की तारीफ होती हैं।
Sonali Bendre: 48 की उम्र में भी कमाल की दिखती हैं सोनाली बेंद्रे, तस्वीरों पर डालें एक नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तस्वीरों में देख सकते हैं कि सोनाली बेंद्रे ने फ्लोरल प्रिंट की लॉन्ग लेंथ स्कर्ट पहन रखी है। पर्पल रंग की फ्लोरल स्कर्ट के साथ गहरे पर्पल रंग का लूज टॉप उनके स्वैग को बढ़ा रहा है। स्कर्ट और टॉप के साथ सोनाली ने काले रंग के बूट को टीमअप किया है।
एथनिक कपड़ों में सोनाली
सोनाली का एथनिक कलेक्शन बेहद क्लासी है। पीले रंग के फ्रंट कट सूट में सोनाली बहुत खूबसूरत दिख रही हैं। इस सूट के साथ सोनाली ने प्रिंटेड पैंट पहनी है, जिसमें मल्टीकलर बोर्डर को जोड़ा गया है।
ग्रे एम्ब्रॉयडरी टाॅप और ट्राउजर
सोनाली बेंद्रे ने ग्रे कलर का एम्ब्रॉयडरी टाॅप और स्टाइलिश ट्राउजर से खुद को स्टाइल किया। अभिनेत्री ने खुले बाल मिनिमल मेकअप से लुक को अधिक प्रभावी बनाया है।
सोनाली बेंद्रे ने हरे रंग के टॉप के साथ सफेद रंग का ट्राउजर कैरी किया है। सोनाली का यह स्टाइल कॉलेज की लड़कियां अपना सकती हैं, इसमें वह काफी सहज और सुंदर दिख सकती हैं।