सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की है। जिसमे उनका अंदाज काफी खूबसूरत दिख रहा है। समुंदर के किनारे फोटोशूट करवा रहीं सोनाक्षी के हर आउटफिट शानदार हैं। वहीं बॉलीवुड की दबंग गर्ल का अंदाज भी इन सबमे अलग दिख रहा है। दबंग गर्ल सोनाक्षी का फैशन सेंस बीटाउन की बाकी हसीनाओं से काफी अलग है। वो स्टाइल के साथ कंफर्ट का भी काफी ख्याल रखती हैं। जिसका सबूत इवेंट से लेकर उनकी इंस्टाग्राम पोस्ट पर साफ नजर आता है।
2 of 5
sonakshi sinha
- फोटो : instagram
सोनाक्षी ने समंदर किनारे फोटोशूट के लिए बिकिनी या फिर स्विम वियर की जगह लहंगे का चुनाव किया है। जिसमे उनका खूबसूरत लुक नजर आ रहा है। वहीं सोनाक्षी के फैन भी उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। इन तस्वीरों में सोनाक्षी ने काले रंग का लहंगा पहना था। जिसको बोल्ड बनाने के लिए वो बिकिनी ब्लाउज पहनें रेडी हैं। वहीं इस आउटफिट के साथ सोनाक्षी ने पर्ल का चोकर नेकपीस पहन रखा है।
3 of 5
sonakshi sinha
- फोटो : instagram
सोनाक्षी ने ये तस्वीरं मालदीव के खूबसूरत समंदर के तट पर करवाई है। स्काई ब्लू कलर के लहंगे में उनका लुक बेहद प्यारा दिख रहा है। जिसे उन्होने कर्ली बालों के साथ ही भारी भरकम मोतियों के नेकपीस के साथ मैच किया है।
4 of 5
sonakshi sinha
- फोटो : instagram
वहीं फ्लोरल प्रिंट के ब्राइट ऑरेंज कलर की वन शोल्डर ड्रेस में भी सोनाक्षी का स्टाइल इंप्रेस कर रहा है। सोनाक्षी का ये लुक किसी बीच वेडिंग के लिए परफेक्ट दिख रहा है। वहीं मिस सिन्हा ने इस लुक को अपने परफेक्ट पोज से खास बना दिया है। बता दें कि दबंग गर्ल सोनाक्षी अक्सर ही शूट के लिए समंदर किनारे पोज देती हैं।
5 of 5
sonakshi sinha
- फोटो : instagram
सोनाक्षी सिन्हा अक्सर ही अपने लुक्स की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा करती रहती हैं। पिछले दिनों बॉटल ग्रीन कलर की थाई हाई स्लिट ड्रेस पहने पोज दे रही थीं। रैप डिजाइन के साथ ही इसकी प्लजिंग नेकलाइन के साथ बॉडी फिटिंग उनकी कर्वी फिगर को फ्लांट करने के लिए काफी दिख रही है।