{"_id":"65165251ffebe23fa1075785","slug":"shardiya-navratri-2023-makeup-tips-for-dandiya-night-2023-09-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dandiya Night 2023: डांडिया नाइट में दिखाना है जलवा तो इस तरह से करें मेकअप","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Dandiya Night 2023: डांडिया नाइट में दिखाना है जलवा तो इस तरह से करें मेकअप
Dandiya Night 2023: शारदीय नवरात्रि का इंतजार हर कोई साल भर करता है। इसकी दो वजह हैं। सबसे पहले तो इस नवरात्रि माता के आगमन की काफी धूम होती है, वहीं दूसरी तरफ जगह-जगह डांडिया और गरबा नाइट का आयोजन किया जाता है। चाहे पुरुष हो या महिला, हर कोई डांडिया और गरबा नाइट में भाग लेना चाहता है।
नवरात्रि के इन नौ दिनों में लोग धूमधाम से माता रानी के पंडाल में डांडिया और गरबा खेलने जाते हैं। खासतौर पर अगर बात करें महिलाओं की तो उनके पास इन दिनों में खूब अच्छे से सजने-संवरने का समय और मौका होता है। महिलाएं नए-नए पारंपरिक परिधान पहनकर धूमधाम से डांडिया और गरबा नाइट में जाती हैं।
कपड़ों का चयन तो वो कर लेती हैं, लेकिन गरबा में जाने के लिए मेकअप कैसा करें, ये कई महिलाओं को समझ नहीं आता। इसकी वजह है कि लगातार डांस की वजह से ज्यादा पसीना आता है, जिससे मेकअप खराब हो जाता है। यही परेशानी देखते हुए आज हम आपको मेकअप करने का सही तरीका बताने जा रहे हैं। आप इस शारदीय नवरात्रि में होने वाली डांडिया नाइट में अपना जलवा दिखाना चाहती हैं तो इन मेकअप करते समय इन बातों का ध्यान रखें।
2 of 7
makeup
- फोटो : istock
वाटर प्रूफ मेकअप का करें इस्तेमाल
सबसे पहले ध्यान रखें कि डांडिया और गरबा नाइट के लिए हमेशा वाटर प्रूफ मेकअप का ही इस्तेमाल करें। ऐसा इसलिए क्योंकि डांस करते वक्त काफी पसीना आता है, जिससे मेकअप खराब हो सकता है।
3 of 7
makeup
- फोटो : istock
जरूर करें प्राइमर का इस्तेमाल
गरबा नाइट में जाने के लिए जब तैयार हों तो मेकअप से पहले प्राइमर का इस्तेमाल जरूर करें। इससे आपका मेकअप काफी लंबे समय तक टिका रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
lipstick
- फोटो : istock
ऐसी लिपस्टिक रहेगी सही
अगर आप डार्क आईमेकअप कर रही हैं तो हल्के रंग की लिपस्टिक आपके लिए सही रहेगी लेकिन अगर आप लाइट आईमेकअप कर रही हैं तो डार्क लिपस्टिक लगाकर अपना लुक पूरा कर सकती हैं।
विज्ञापन
5 of 7
मेकअप
ऐसे करें आईशैडो का इस्तेमाल
अगर आप चाहती हैं कि आपका आईशैडो लंबे समय तक टिका रहे तो अपने आउटफिट से मैच करता क्रीम बेस्ड आईशैडो का ही इस्तेमाल करें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।