बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा सारा अली खान ने मनीष मल्होत्रा के नूरानियत कलेक्शन को बहुत ही अच्छे ढंग से कैरी किया है। इन लहंगों में सारा अली खान काफी गॉर्जियस नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि मनीष मल्होत्रा ने लहंगे का ये कलेक्शन मॉडर्न ब्राइड को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया है। लहंगे दिखने में बहुत ही सुंदर नजर आ रहे हैं। डिजाइनर्स द्वारा इनको रॉयल, ट्रेडिशनल और मॉर्डन टच दिया गया है। अगर आपकी जल्द ही शादी होने वाली है और आप दुल्हन बनने वाली हैं, तो आप इन लहंगों को ट्राई कर सकती हैं। इसे पहनने के बाद आप काफी सुंदर और अट्रैक्टिव नजर आएंगी। लहंगे को हैवी एम्ब्रायडरी से सजाया गया है। इस कारण इसे कैरी करने के बाद आपको राजसी लुक फील होगा साथ ही साथ खुलेपन और फ्रेशनेस का भी एहसास होगा। तस्वीरों में सारा अली खान ने विभिन्न डिजाइनर लहंगे को कैरी किया है। आइए देखते हैं -
सारा अली खान लहंगे में दिखती हैं काफी गॉर्जियस, आप भी ट्राई करें मनीष मल्होत्रा का ये लहंगा कलेक्शन
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Fri, 30 Jul 2021 07:06 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन