फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नेहा धूपिया ने शेयर किया प्रेग्नेंसी फोटो शूट का वीडियो, लोगों ने दिया प्यार भरा रिएक्शन

Thu, 29 Jul 2021 07:05 PM IST
संकल्प सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 29 Jul 2021 07:05 PM IST
विज्ञापन
Neha Dhupia shared video of her pregnancy photo shoot on Instagram
नेहा धूपिया - फोटो : Instagram/nehadhupia

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा नेहा धूपिया अक्सर सोशल मीडिया पर अपने निजी जीवन से जुड़ी तस्वीरों और वीडियोज को साझा करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी फोटो शूट का एक वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कुछ दिनों पहले ही नेहा धूपिया ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। अब उन्होंने अपने पति संग प्रेग्नेंसी का फोटो शूट का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि नेहा ने ब्लैक कलर की नी लेंथ ड्रेस को पहन रखा है। इस ड्रेस में वह बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। इन दिनों कई मशहूर एक्ट्रेस अपनी प्रेग्नेंसी को यादगार बनाने के लिए अपनी मैटरनिटी फोटोशूट करवाकर उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। इन तस्वीरों में उन्हें स्टाइलिश कपड़ों में  बेबी बंप प्लांट करते देखा जा सकता है। नेहा धूपिया के इस प्रेग्नेंसी फोटो शूट के वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

Neha Dhupia shared video of her pregnancy photo shoot on Instagram
नेहा धूपिया - फोटो : Instagram/nehadhupia

नेहा धूपिया ने प्रेग्नेंसी फोटो शूट के इस वीडियो को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में उनके साथ पति अंगद बेदी को भी देखा जा सकता है। इस दौरान नेहा काफी खुश नजर आ रही हैं। नेहा ने काले रंग की नी लेंथ की ड्रेस को पहन रखा है। इस ड्रेस में वह काफी गॉर्जियस लग रही हैं।

देखिए वीडियो
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Neha Dhupia (@nehadhupia)

Neha Dhupia shared video of her pregnancy photo shoot on Instagram
नेहा धूपिया - फोटो : Instagram/nehadhupia

वीडियो में आप देख सकते हैं कि पति अंगद बेदी उनके पीछे खड़े हैं। फोटो शूट के लिए उन्होंने पत्नी नेहा धूपिया को हल्के हाथों से पकड़ रखा है। अगर आप भी नेहा धूपिया की तरह अपनी प्रेग्नेंसी को यादगार बनाना चाहती हैं, तो आप स्टाइलिश वन पीस ड्रेस पहनकर अपनी प्रेग्नेंसी का फोटोशूट करवा सकती हैं। इस ड्रेस को पहनकर बढ़ा हुआ वजन भी कम दिखेगा। बाजार में आपको आसानी से स्टाइलिश वन पीस ड्रेस मिल जाएगी। आप इस दौरान गाउन भी पहन सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Neha Dhupia shared video of her pregnancy photo shoot on Instagram
नेहा धूपिया - फोटो : Instagram/nehadhupia

आप नॉटेड क्रॉप टॉप के साथ जींस भी पहन सकती हैं। इसे पहनने के बाद फोटोशूट के दौरान आपका बेबी बंप भी दिखेगा। बाजार में आपको ऐसी कई जींस मिल जाएगी, जिन्हें खासकर प्रेग्नेंट महिलाओं को ध्यान में रखकर बनाया जाता है। इन्हें पहनने के बाद आप काफी स्टाइलिश और सुंदर दिखेंगी।  

विज्ञापन
Neha Dhupia shared video of her pregnancy photo shoot on Instagram
नेहा धूपिया - फोटो : Instagram/nehadhupia

नेहा धूपिया द्वारा शेयर की गई प्रेग्नेंसी फोटो शूट के इस वीडियो को देखने केे बाद कई लोग कमेंट बॉक्स में प्यार भरा रिएक्शन दे रहे हैं। लोगों को नेहा धूपिया का ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है। वीडियो में नेहा धूपिया काफी खुश नजर आ रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed