रणवीर सिंह ज्यादातर अपने अतरंगी फैशन सेंस की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। जिसमे उनका डैपर लुक देखने को मिलता है। लेकिन बात जब किसी इंटरनेशनल शो की हो तो रणवीर सिंह अपने स्टाइल सेंस से हर किसी का ध्यान खींच लेते हैं। मोरक्को में हुए माराकेच इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अटेंड करने पहुंचे रणवीर सिंह ने पसंदीदा डिजाइनर सब्यसाची के कपड़ों को चुना। जिसमे वो काफी हैंडसम नजर आए। फ्लोरल प्रिंट की शेरवानी से लेकर एनिमल प्रिंट की शर्ट में रणवीर सिंह का स्टाइल काफी शानदार दिख रहा था
2 of 5
रणवीर सिंह
- फोटो : instagram
चुनी फ्लोरल प्रिंट शेरवानी
रणवीर सिंह ने माराकेच इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के लिए खास मरून शेड की शेरवानी को चुना। सब्यसाची के काउचर 2022 कलेक्शन से लिए गए इस शेरवानी की विंडेच फ्लावर डिजाइन इसे खास बना रही थी। बंदगला शेरवानी के साथ मरून शेड के सिल्क चूड़ीदार को मैच किया गया था। साथ में फ्लोरल मरून मोजरी के साथ ये लुक कंप्लीट दिख रहा था।
3 of 5
रणवीर सिंह
- फोटो : instagram
स्टाइलिस्ट एका लखानी ने रणवीर सिंह के लुक को टिंटेड सनग्लास और वॉच के साथ पूरा किया था। जबकि कर्ली बालों के साथ रणवीर हैंडसम दिख रहे थे। रणवीर सिंह का ये पूरा लुक दुल्हे के लुक के लिए बिल्कुल परफेक्ट है।
4 of 5
रणवीर सिंह
- फोटो : instagram
बंदगला चुना
वहीं दूसरे लुक में रणवीर सिंह ने हैवी एंब्रायडरी वाले मल्टीशेड बंदगला जैकेट को चुना था। जिसके साथ काले रंग के पैंट को पेयर किया गया है। गोल्ड मैटेलिक जूते इस लुक में चार चांद लगा रहे हैं। सब्यसाची के कलेक्शन से लिए गए इस बंदगला को ब्राउन शेड्स के साथ पेयर किया गया था।
5 of 5
रणवीर सिंह
- फोटो : instagram
टाइगर प्रिंट शर्ट में दिखा स्टाइल
रणवीर सिंह ने टाइगर प्रिंट की शर्ट को चुना। जिसके साथ काले रंग की लूज फिटिंग पैंट को पेयर किया गया है। गोल्डन प्रिंट की ब्लैक शर्ट को सब्यसाची के कलेक्शन से लिया गया है। जिसे क्रॉसबॉडी बैग और बेल्ट के साथ पेयर किया गया है। वहीं इस लुक की खासियत एनिमल प्रिंट स्ट्राइप्ड शूज हैं।