Ram Navami 2025: वैसे तो हिंदू धर्म में हर त्योहार काफी धूम-धाम से मनाया जाता है, लेकिन जब भी बात श्री राम भगवान की आती है तो उसके साथ लोगों की भावनाएं जुड़ जाती हैं। ऐसे में जब अब देश भर में 6 अप्रैल को राम नवमी के दिन रामलला का जन्म होगा तो मंदिरों और घरों में उसका उत्साह दिखना तो बनता है।
राम नवमी के दिन मंदिरों से लेकर घरों तक में भगवान राम का जन्म होता है और लोग खुशियां मनाते हैं। ऐसे में आप चाहें तो भगवान राम के प्रिय रंग यानी कि पीले रंग के कपड़े पहनकर पूजा में शामिल हो सकती हैं। यदि आप पीले रंग के कपड़े पहनकर पूजा में शआमिल होंगी तो श्री राम की कृपा आप पर अवश्य बरसेगी। यहां हम आपको पीले रंग के आउटफिट के कुछ विकल्प भी दिखाने जा रहे हैं।
2 of 6
सिल्क साड़ी
- फोटो : instagram
सिल्क साड़ी
पूजा की बात हो और महिलाएं सिल्क की साड़ी न पहनें, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। ऐसे में आप भी भगवान श्री राम की पूजा में सिल्क फैब्रिक की साड़ी कैरी कर सकती हैं। ऐसी साड़ी आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगी। सिलक की साड़ी हर महिला के पास होती ही है।
3 of 6
नेट साड़ी
- फोटो : instagram
नेट साड़ी
यदि आप सिल्क की हैवी साड़ी नहीं पहनना चाहती हैं तो बिना झिझके ऐसी नेट फैब्रिक की साड़ी पहनें। ऐसी साड़ी काफी हल्की होती है, जिसको पहनने से आपका अंदाज काफी प्यारा और अलग लगता है। ऐसी साड़ी को आप कॉन्ट्रास्ट ब्लाउज के साथ कैरी कर सकती हैं।
4 of 6
शरारा सूट
- फोटो : instagram
शरारा सूट
बहुत सी महिलाओं और लड़कियों को ज्यादा समय के लिए साड़ी पहनने में उलझन होती है, ऐसे में वो पीले रंग का शरारा सूट भी कैरी कर सकती हैं। पीले रंग का शरारा सूट न सिर्फ अच्छा लगेगा, बल्कि इसे पहनने से आप सहज भी रहेंगी। आजकल वैसे भी शरारा सूट काफी ट्रेंड में भी हैं।
5 of 6
सलवार सूट
- फोटो : instagram
सलवार सूट
सिंपल सा सलवार सूट आपको सादगी भरा लुक देने में मदद करेगा। इसलिए ज्यादा सोचें नहीं, बस राम नवमी के दिन सिंपल का सलवार सूट निकालकर पहन लें। बस ध्यान रखें कि आपका ये सूट ज्यादा हैवी कढ़ाई वाला न हो, वरना ये आपको परेशान कर सकता है।