Navratri Day 8 Colour: 5 अप्रैल को चैत्र नवरात्रि का का आठवां दिन है, जिसे अष्टमी के रूप में मनाया जाता है। अष्टमी के दिन मां महागौरी की पूजा की जाती है। इनका रूप बेहद सौम्य, सरल और सहज है। ऐसी मान्यता है कि भगवान शिव की अर्धांगिनी मां महागौरी की पूजा करने से भगवान शिव भी काफी प्रसन्न होते हैं, जिसके बाद शिव शक्ति का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
यदि आप मां महागौरी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो उनकी पूजा, उनके पसंदीदा रंग को पहन कर करें। मां महागौरी को बैंगनी रंग काफी पसंद है, ऐसे में आप अष्टमी के दिन बैंगनी रंग के कपड़े पहनकर उनकी पूजा कर सकते हैं। यहां हम आपको महिलाओं और पुरुषों के लिए आउटफिट के विकल्प बताने जा रहे हैं।
2 of 5
बैंगनी साड़ी
- फोटो : instagram
बैंगनी साड़ी
ये रंग हर महिला पर जचता है, इसलिए ज्यादातर महिलाएं अपने पास इस रंग की साड़ी रखती हैं। यदि आपके पास भी बैंगनी रंग की साड़ी है तो उसे मां महागौरी की पूजा में पहनें। बैंगनी रंग की साड़ी न सिर्फ देखने में प्यारी लगती है, बल्कि इसे अलग तरीके से पहनने की वजह से आपका लुक भी प्यारा दिखेगा।
3 of 5
बैंगनी सूट
- फोटो : instagram
बैंगनी सूट
बहुत सी महिलाएं साड़ी पहनना पसंद नहीं करती हैं, ऐसे में आप चाहें तो बैंगनी रंग का सूट कैरी कर सकती हैं। बैंगनी रंग के सूट के साथ अपने बालों को खुला रखें। अपने लुक को खूबसूरत बनाने के लिए हाथों में चूड़ियां पहनें और माथे पर बिंदी अवश्य लगाएं।
4 of 5
बैंगनी शॉर्ट कुर्ता
- फोटो : instagram
बैंगनी शॉर्ट कुर्ता
बात करें पुरुषों की तो यदि आपके पास बैंगनी रंग का शॉर्ट कुर्ता है तो उसे भी आप माता महागौरी की पूजा में पहन सकते हैं। इसके साथ चाहें तो जींस पहनें। वरना इसे पैंट के साथ भी कैरी किया जा सकता है। शॉर्ट कुर्ता आज-कल काफी चलन में भी है, ये काफी क्लासी लुक देता है।
5 of 5
प्रिंटेड कुर्ता
- फोटो : instagram
प्रिंटेड कुर्ता
कुछ हल्का पहनने का विचार कर कर रहे हैं तो इस तरह का प्रिंटेड बैंगनी कुर्ता पहनें। इसका रंग तब और ज्यादा निखर कर आएगा, जब आप इसे सफेद रंग के पायजामे के साथ पहनेंगे। ऐसे लुक के साथ पैरों में कोल्हापुरी चप्पल पहनें, ताकि आपको जूते उतारने की टेंशन न रहे।