फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हरतालिका तीज के लिए खूबसूरत मेहंदी डिजाइन, शिव-पार्वती से लेकर अरेबिक तक देखें लेटेस्ट पैटर्न

Sun, 13 Sep 2026 03:44 PM IST
Shruti Gaur लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Sun, 13 Sep 2026 03:44 PM IST
सार

Hartalika Teej Special Mehndi Design: अगर आप हरतालिका तीज के मौके पर हाथों पर मेहंदी रचाना चाहती हैं तो यहां उसके लिए हम आपको लेटेस्ट डिजाइन देने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
hartalika teej special mehndi design simple and beautiful
हरतालिका तीज के लिए खूबसूरत मेहंदी डिजाइन - फोटो : AI
Hartalika Teej Special Mehndi Design: हरतालिका तीज का त्योहार महिलाओं के लिए खास होता है। इस दिन महिलाएं व्रत रखने के साथ सोलह श्रृंगार करके पूजा-अर्चना करती हैं। तीज के मौके पर हाथों पर मेहंदी लगाने की भी खास परंपरा है। मेहंदी न सिर्फ हाथों की खूबसूरती बढ़ाती है, बल्कि इसे शुभता और सुहाग से भी जोड़कर देखा जाता है। 


अगर आप भी इस हरतालिका तीज पर अपने हाथों को खूबसूरत और आकर्षक बनाना चाहती हैं, तो मेहंदी के नए और ट्रेंडिंग डिजाइन आपके लुक में चार चांद लगा सकते हैं। 

इस बार आप चाहें तो पारंपरिक बेल-बूटे, फूल-पत्तियों और मोर डिजाइन से लेकर शिव-पार्वती की आकृति वाली मेहंदी भी ट्राई कर सकती हैं। वहीं, जिन्हें ज्यादा भरी हुई मेहंदी पसंद नहीं है, उनके लिए मिनिमल और सिंपल डिजाइन भी बेहतरीन विकल्प हैं। आइए जानते हैं हरतालिका तीज के लिए किन मेहंदी डिजाइनों को आप अपने हाथों पर आसानी से लगवा सकती हैं।
 
hartalika teej special mehndi design simple and beautiful
हरतालिका तीज के लिए खूबसूरत मेहंदी डिजाइन - फोटो : AI

 शिव-पार्वती मेहंदी

 हरतालिका तीज भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है, इसलिए इस मौके पर शिव-पार्वती की आकृति वाली मेहंदी बेहद खास लगेगी। आप हथेली के बीच में शिव-पार्वती का सुंदर डिजाइन बनवा सकती हैं और उसके आसपास फूल, बेल-पत्ती और छोटे-छोटे पारंपरिक पैटर्न बनवा सकती हैं। यह डिजाइन तीज के पारंपरिक लुक के साथ काफी खूबसूरत लगेगी।

 
hartalika teej special mehndi design simple and beautiful
हरतालिका तीज के लिए खूबसूरत मेहंदी डिजाइन - फोटो : AI
अरेबिक मेहंदी डिजाइन

 अगर आपको ज्यादा भरी हुई मेहंदी पसंद नहीं है, तो अरेबिक डिजाइन एक अच्छा विकल्प है। इसमें हथेली पर बड़े-बड़े फूलों के साथ पत्तियां और घुमावदार बेल बनाई जाती है। उंगलियों पर हल्का डिजाइन रखने से हाथों को स्टाइलिश और मॉडर्न लुक मिलता है। यह डिजाइन उन महिलाओं के लिए भी अच्छी है, जो कम समय में मेहंदी लगाना चाहती हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
hartalika teej special mehndi design simple and beautiful
हरतालिका तीज के लिए खूबसूरत मेहंदी डिजाइन - फोटो : AI

  मिनिमल मेहंदी

 सिंपल और एलिगेंट लुक पसंद करने वाली महिलाएं मिनिमल मेहंदी ट्राई कर सकती हैं। इसमें हथेली के किसी एक हिस्से पर छोटा फूल, पत्ती या ज्योमेट्रिक पैटर्न बनाया जा सकता है। उंगलियों पर हल्की डिजाइन के साथ यह मेहंदी बहुत प्यारी लगती है। ऑफिस या छोटे तीज सेलिब्रेशन के लिए भी यह डिजाइन परफेक्ट रहेगी।
 
विज्ञापन
hartalika teej special mehndi design simple and beautiful
हरतालिका तीज के लिए खूबसूरत मेहंदी डिजाइन - फोटो : AI

फुल हैंड मेहंदी

 अगर आप तीज पर ट्रेडिशनल और हैवी लुक चाहती हैं, तो फुल हैंड मेहंदी डिजाइन चुन सकती हैं। इसमें हथेली से लेकर कलाई तक बारीक डिजाइन बनाई जाती है। आप इसमें मोर, फूल, पत्तियां, जाल पैटर्न और पारंपरिक मोटिफ शामिल करवा सकती हैं। शादीशुदा महिलाओं के लिए यह डिजाइन तीज के सोलह श्रृंगार के साथ बेहद खूबसूरत लगेगी।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed