फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bangles Design: रक्षाबंधन पर पहनें इस तरह की चूड़ियां, बढ़ेगी हाथों की खूबसूरती और लुक लगेगा प्यारा

Sat, 03 Aug 2024 05:58 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 03 Aug 2024 05:58 PM IST
सार

भारतीय संस्कृति में चूड़ियां स्त्री के सुहाग की निशानी मानी जाती हैं। ये चूड़ियां न केवल उनकी सुंदरता में चार चांद लगाती हैं, बल्कि इनके कई सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व भी हैं। चूड़ियां पहनने से महिलाओं के हाथों की सुंदरता बढ़ती है।

विज्ञापन
Raksha Bandhan 2024 Trendy Bangles Design for Sawan Wear with Ethnic Outfit
चूड़ियां - फोटो : instagram

कंचन चौहान



सावन के महीने में चूड़ियां पहनने की परंपरा महिलाओं के जीवन में रंग, खुशी और उत्साह का संचार करती है, साथ ही उनके सौंदर्य को भारतीय संस्कृति से भी जोड़े रखती है। सावन का महीना भारतीय संस्कृति में विशेष महत्व रखता है और इस समय महिलाओं के लिए चूड़ियों का आकर्षण और भी बढ़ जाता है। भारतीय संस्कृति में चूड़ियां स्त्री के सुहाग की निशानी मानी जाती हैं। ये चूड़ियां न केवल उनकी सुंदरता में चार चांद लगाती हैं, बल्कि इनके कई सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व भी हैं। चूड़ियां पहनने से महिलाओं के हाथों की सुंदरता बढ़ती है। विभिन्न रंगों और डिजाइनों की चूड़ियां महिलाओं की पोशाक के साथ मेल खाती हैं और उनके आकर्षण को बढ़ाती हैं। ऐसे में, इस सावन आप भी इस आकर्षण को और बढ़ा सकती हैं।

Raksha Bandhan 2024 Trendy Bangles Design for Sawan Wear with Ethnic Outfit
मिरर वर्क वाली चूड़ियां - फोटो : instagram

मिरर वर्क की चमक

इस समय मिरर वर्क काफी ट्रेंड में है, फिर चाहे वो कपड़ों में हो या चूड़ियों में। इसमें कई तरह की वैरायटी उपलब्ध हैं, जिनमें हैवी और लाइट वर्क, दोनों शामिल हैं। मिरर वर्क वाली चूड़ियां हर रंग में खूबसूरत नजर आती हैं। आप जब मिरर वर्क वाली चूड़ियों को कैरी करें तो सिंपल आउटफिट पहनें। इससे आपके लुक का एक अनोखा और आकर्षक  अंदाज नजर आएगा।

Raksha Bandhan 2024 Trendy Bangles Design for Sawan Wear with Ethnic Outfit
मोती वाली चूड़ियां - फोटो : instagram

मोती वर्क है खास

मोती वर्क हमेशा फैशन में रहता है और आज भी पसंद किया जाता है। ज्वेलरी में मोती वर्क बहुत पसंद किया जाता है और आउटफिट तथा बैंगल्स में भी इसकी कई वैरायटी मिलती हैं। इनमें कलरफुल, व्हाइट और ऑफ व्हाइट पर्ल वाले बैंगल्स शामिल हैं। इस समय बाजार में मोती की एंब्रॉयडरी वाले बैंगल्स भी अलग-अलग तरह के मिल रहे हैं, जिनको आप कांच की चूड़ियों के साथ पहन सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Raksha Bandhan 2024 Trendy Bangles Design for Sawan Wear with Ethnic Outfit
चूड़ियां - फोटो : instagram

स्टोन तो खास है

स्टोन वर्क चूड़ियों में रंगीन पत्थर जड़े होते हैं। ये पत्थर पारंपरिक या आधुनिक डिजाइन में हो सकते हैं। आमतौर पर ये चूड़ियां विशेष अवसरों, जैसे कि शादी या त्योहारों पर ही पहनी जाती हैं। स्टोन वर्क चूड़ियों में चमक और खूबसूरती के लिए कुंदन, मयूरी या अन्य रंगीन पत्थरों का इस्तेमाल किया जाता है, जो कि खास नजर आता है।

विज्ञापन
Raksha Bandhan 2024 Trendy Bangles Design for Sawan Wear with Ethnic Outfit
कुंदन चूड़ियां - फोटो : Instagram

कुंदन की खूबसूरती

कुंदन की चूड़ियां पारंपरिक भारतीय ज्वेलरी का एक शानदार और लोकप्रिय हिस्सा हैं। कुंदन वर्क में सोने की पतली पट्टियों का उपयोग करके विभिन्न प्रकार के कीमती पत्थरों को जड़ा जाता है। कुंदन की चूड़ियां अपनी चमक और भव्यता के लिए जानी जाती हैं। इनको विशेष अवसरों, जैसे कि विवाह और त्योहारों आदि पर पहना जाता है। कुंदन चूड़ियां पारंपरिक भारतीय परिधानों, जैसे कि साड़ी, लहंगा और सलवार-सूट के साथ सबसे खूबसूरत लगती हैं। ये चूड़ियां आपके लुक को रॉयल और एलीगेंट बनाती हैं।

वाटर कलर नया है

वाटर कलर वाली चूड़ियों में वाटर कलर (पानी के रंग) का उपयोग करके सुंदर और जीवंत डिजाइन तैयार किए जाते हैं। ये चूड़ियां खासतौर पर रंग-बिरंगे और आकर्षक पैटर्न के लिए जानी जाती हैं। वाटर कलर चूड़ियों को आमतौर पर कांच, प्लास्टिक या धातु के बेस पर वाटर कलर से सजाया जाता है। इस रंगीन पेंटिंग की वजह से चूड़ियों पर विभिन्न रंग और डिजाइन उभरकर आते हैं, जो आपके हाथों को आकर्षक बनाते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed