फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Manu Bhaker: ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली मनु भाकर का अंदाज है सबसे अलग, हर लुक में दिखती हैं खूबसूरत

Fri, 02 Aug 2024 05:08 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 02 Aug 2024 05:08 PM IST
सार

दुनियाभर में भारत का नाम रोशन करने वाली मनु भाकर आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उनका हर अंदाज काफी खूबसूरत होता है। 

विज्ञापन
Paris Olympic 2024 Manu Bhaker bronze medal winner stylish looks of Manu Bhaker know everything about her
मनु भाकर - फोटो : instagram-Manu Bhaker

Manu Bhaker: दुनियाभर में भारत का नाम रोशन करने वाली मनु भाकर आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने पेरिस में चल रहे ओलिंपिक खेलों में कमाल कर दिया। वो एक ही ओलंपिक में दो मेडल लाने वाली पहली भारतीय हैं। उन्होंने सबसे पहले देश के लिए 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में कांस्य पदक जीता। इसके बाद उन्होंने सरबजोत सिंह के साथ मिक्स शूटिंग इवेंट में भी एक और कांस्य पदक जीता। उनकी जीत यहीं तक सीमित नहीं है।



आज पेरिस खेलों के सातवें दिन भारत की स्टार शूटर मनु भाकर ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। वह इस क्वालिफिकेशन राउंड में दूसरे स्थान पर रहीं। देश को उनसे अभी और मेडल की आस है। हर कोई उनकी जीत की कामना कर रहा है।

मनु लगातार अपनी जीत से तो लोगों का प्यार बटोर ही रही हैं, पर क्या आप जानते हैं कि उनके लुक्स भी ऐसे होते हैं कि लोग उनकी तस्वीरों की काफी तारीफ करते हैं। आइए आपको भी मनु के कुछ ऐसे लुक्स दिखाते हैं, जिन्हें देखकर आप भी कह उठेंगे कि हमारे एथलीट्स किसी मॉडल से कम हैं क्या ? 

Paris Olympic 2024 Manu Bhaker bronze medal winner stylish looks of Manu Bhaker know everything about her
मनु भाकर - फोटो : instagram-Manu Bhaker

शरारा लुक

सबसे पहले बात करें मनु भाकर के एथनिक लुक की तो उनका ये अंदाज काफी खूबसूरत लग रहा है। इस शरारा सूट में मनु बला की खूबसूरत लग रही हैं। वो अक्सर एथनिक लुक में अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। 

Paris Olympic 2024 Manu Bhaker bronze medal winner stylish looks of Manu Bhaker know everything about her
मनु भाकर - फोटो : instagram-Manu Bhaker

मैक्सी ड्रेस

इस सफेद रंग की मैक्सी ड्रेस में वो काफी क्यूट लग रहीं हैं। अपनी इस ड्रेस के साथ उन्होंने एक स्लिंग बैग भी कैरी किया है, जो उनके लुक के साथ अच्छा लग रहा है। अगर कहीं घूमने जाना है तो आप भी ऐसी ड्रेस अपने कलेक्शन में शामिल कर सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Paris Olympic 2024 Manu Bhaker bronze medal winner stylish looks of Manu Bhaker know everything about her
मनु भाकर - फोटो : instagram-Manu Bhaker

शॉर्ट ड्रेस

ये फ्लोरल प्रिंट की शॉर्ट ड्रेस उनके ऊपर कमाल की लग रही है। अगर आप भी किसी बीच पर घूमने जा रही हैं तो मनु के इस लुक से टिप्स लेकर अपने लिए खरीदारी करें। ये लुक आपकी खूबसूरती को बढ़ाने का काम करेगा। 

विज्ञापन
Paris Olympic 2024 Manu Bhaker bronze medal winner stylish looks of Manu Bhaker know everything about her
मनु भाकर - फोटो : instagram-Manu Bhaker

शिमर ड्रेस

मनु अक्सर शॉर्ट ड्रेसेस में भी अपनी तस्वीरें साझा करती हैं। उनकी ये शिमर ड्रेस देखने में काफी खूबसूरत लग रही है। इस लुक में वो काफी ग्लैमरस लग रहीं हैं। सोशल मीडिया पर मनु अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें साझा करती रहती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed