फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन पर चाहिए दमकता चेहरा तो ऐसे करें मेकअप

Wed, 30 Aug 2023 12:28 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 30 Aug 2023 12:28 AM IST
सार

अगर आप रक्षाबंधन के दिन सबसे खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो मेकअप करते वक्त इन बातों का ध्यान जरूर रखें। 

विज्ञापन
Raksha Bandhan 2023 trendy makeup Tips for girls and women on Raksha Bandhan
makeup - फोटो : istock

Raksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन का त्योहार हिंदू धर्म में काफी महत्वपूर्ण और अहम होता है। ये दिन भाई-बहन के प्यार का प्रतीक होता है। हर साल सावन की पूर्णिमा के दिन रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जाता है। इस त्यौहार में बहन अपने भाई के हाथों पर राखी बांधती है। इसके बदले में भाई उसकी रक्षा करने का वचन देता है। इस साल ये खास दिन कई जगह 30 अगस्त तो कई जगह 31 अगस्त को मनाया जाएगा। रक्षाबंधन की तैयारी लोग काफी पहले से ही शुरू कर देते हैं।



खासकर अगर बात करें लड़कियों और महिलाओं की तो वो काफी दिन पहले से ही ये सोचना शुरू कर देती हैं कि उन्हें रक्षाबंधन पर कैसे कपड़े पहनने हैं और कैसा मेकअप करना है। अगर आपको ये नहीं नहीं पता कि किस तरह का मेकअप आजकल चलन में है तो उसमें हमारा ये आर्टिकल आपकी मदद करेगा। इस लेख में हम आपको मेकअप करने का सही तरीका बताने जा रहे हैं। 

Raksha Bandhan 2023 trendy makeup Tips for girls and women on Raksha Bandhan
face wash - फोटो : Istock

सबसे पहले कच्चे दूध से साफ करें चेहरा

मेकअप की शुरूआत से पहले चेहरा साफ करना बेहद जरूरी है। इसके लिए आप कच्चे दूध का इस्तेमाल कर सकती हैं। कच्चे दूध से चेहरे की अच्छे से मसाज करें और फिर चेहरे को ताजा पानी से धो लें। 

Raksha Bandhan 2023 trendy makeup Tips for girls and women on Raksha Bandhan
skin care - फोटो : istock

लगाएं जेल बेस्ड क्रीम

चेहरे को साफ करने के बाद चेहरे पर अच्छे से जेल बेस्ड क्रीम लगाएं। इसके बाद अगर आप मेकअप की शुरूआत करेंगे तो मेकअप लंबे समय तक टिका रहेगा और मेकअप पर क्रेक भी नहीं आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Raksha Bandhan 2023 trendy makeup Tips for girls and women on Raksha Bandhan
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

अब लगाएं फाउंडेशन

हमेशा अपनी स्किन टोन के मिलता हुआ ही फाउंंडेशन इस्तेमाल करें। डार्क या फिर लाइट शेड का फाउंडेशन आपका लुक खराब कर सकता है। 

विज्ञापन
Raksha Bandhan 2023 trendy makeup Tips for girls and women on Raksha Bandhan
makeup - फोटो : istock

जरूर करें कंटूरिंग

मेकअप के समय कंटूरिंग जरूर करें। इससे आपके चेहरे को सही आकार मिलेगा। इससे चेहरा शार्प लगता है और मेकअप काफी प्यारा दिखता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed