टीवी पर आने वाले धारावाहिकों में कुछ इतने ज्यादा लोकप्रिय हो जाते हैं कि अक्सर लोग उनकी बातें करते हैं। एकता कपूर के कई सारे पॉपुलर शो में से एक था 'कुसुम', जिसकी अभिनेत्री नौशीन अली सरदार के लोग फैन थे। साल 2001 से 2005 के बीच कुसुम का रोल प्ले करने वाली नौशीन ने अपना अभी हाल ही में अपना 38वां जन्मदिन मनाया है। 18 साल की उम्र में टीवी सीरियल के जरिए अपना करियर शुरू करने वाली नौशीन के लुक में अब बहुत बदलाव आ गया है। जिसमें उन्हें पहचानना तक मुश्किल है। आगे की स्लाइड में देखें नौशीन का बदला हुआ लुक।
15 सालों बाद इतना बदल गई है 'कुसम' सीरियल की ये अभिनेत्री, तस्वीरों में पहचानना भी हुआ मुश्किल
नौशीन अली सरदार की लेटेस्ट तस्वीरों को देखने से पता चलता है कि उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी करवाई है। कई सालों तक लाइमलाइट से दूर रहने के बाद उनकी वापसी पर नौशीन के लुक्स ने काफी सुर्खियां बटोरी थी।
कुसुम के किरदार में नौशीन को लोगों ने बहुत पसंद किया था। जिसमें वो मासूम सी लड़की कुसुम का किरदार निभा रहीं थीं। हालांकि टीवी सीरियल से इतर असल जिंदगी में उनका लुक काफी अलग है।
कुसुम के किरदार में नौशीन आंखों में काजल लगाए, गहरे रंग की लिपस्टिक और काले बालों में नजर आती थीं। जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था।
हालांकि कई सालों बाद नौशीन के लुक ट्रांसफार्मेशन की तस्वीरें सामने आने पर लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया था। हालांकि नौशीन का कहना था कि 2003 में उनका एक्सीडेंट हुआ था। जिसकी वजह से उनके स्कल और कॉलर बोन में फ्रैक्चर हो गया था। साथ ही नाक पर भी चोट लगी थी। इसके बाद उन्होंने सर्जरी करवाई और जिसकी वजह से उनके लुक में बदलाव आ गया।