फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nail Care: इन छोटी गलतियों की वजह से नाखून हो जाते हैं खराब, जरूरी है ये सावधानियां

Tue, 05 Jul 2022 05:12 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 05 Jul 2022 05:12 PM IST
विज्ञापन
nail care tips never do this things that damage nails
नेल - फोटो : Instagram/thedreamsnails

नाखून हाथों की सुंदरता बढ़ाने का काम करते हैं। गुलाबी और चमकदार, साफ-सुथरे नाखून बेहद खूबसूरत लगते हैं। लेकिन अगर इनकी देखभाल ना की जाए तो ये टूटने लगते हैं और नाखूनों में पीलापन दिखने लगता है। जिसकी वजह से नाखूनों का कमजोर होना। नाखूनों में आने वाली इन कमियों का कारण है सही देखभाल का ना होना और छोटी-छोटी लापरवाही। तो चलिए जानें क्या हैं वो लापरवाहियां, जिसे अक्सर लड़कियां करती हैं।

nail care tips never do this things that damage nails
नेल - फोटो : Instagram/thedreamsnails
नेलपेंट

कुछ लड़कियों की आदत होती है। वो नाखूनों पर हमेशा नेलपेंट लगाकर रखती हैं। जिससे नाखूनों की चमक फीकी पड़ने लगती है। इसलिए हमेशा नाखूनों पर नेलपेंट लगाने से बचना चाहिए। ज्यादातर लोग नेलपेंट की दो से तीन कोट नाखूनों पर लगाती हैं। जो कि सही आदत नही हैं। कभी कभार तो ये चल जाता है। लेकिन अक्सर अगर नेलपेंट लगाती हैं तो इस पर एक कोट ही लगाएं। 

nail care tips never do this things that damage nails
nails - फोटो : iStock
लंबे नाखून
लंबे नाखूनों की वजह से कई बार लड़कियां इसका और भी इस्तेमाल करने लगती है। जैसे कि ढक्कन खोलना या फिर कुछ सफाई करना। ऐसा करने से नाखूनों में गंदगी चली जाती है और इनके टूटने का भी डर होता है। इसलिए कभी भी नाखूनों से काम लेने की गलती ना करें। क्योंकि बीच से नाखून टूटने पर काफी नुकसान और दर्द सहना पड़ सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
nail care tips never do this things that damage nails
nail - फोटो : iStock
नेल क्यूटिकल ना काटे

नाखूनों के आसपास जो त्वचा होती है उसे क्यूटिकल कहते हैं। जो कि कई बार उखड़ने लगती है। जिससे त्वचा लाल पड़ जाती है और इसमे दर्द की समस्या हो जाती है। इन क्यूटिकल्स को काटने की बजाय इन पर क्यूटिकल्स रिमूवर का प्रयोग करना चाहिए। 

विज्ञापन
nail care tips never do this things that damage nails
nails - फोटो : iStock
नेल एक्सटेंशन नाखूनों के लिए है खतरनाक

जिन लड़कियों के नेचुरली नाखून लंबे नहीं होते वो नेल एक्सटेंशन का सहारा लेती है। ये आपके नाखूनों को कमजोर कर सकता है। वहीं जब नाखून बढ़ने लगते हैं तो एक्सटेशन बाहर निकल आता है। जिससे इनके बीच से टूट जाने का खतरा होता है। इसलिए बेहतर होगा कि नेल एक्सटेंशन को करवाने से बचें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed