साड़ी एक ऐसा परिधान है जिसे कोई भी लड़की हर तरह के मौके पर पहन सकती है। यहां तक कि किसी कॉकटेल पार्टी में भी अगर स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक चाहिए तो साड़ी काम आ सकती है। किसी भी मौके पर जब कोई भी आउटफिट ना समझ में आ रहा हो तो साड़ी बेस्ट विकल्प है। इसलिए हर लड़की को अपनी आलमारी में ये पांच तरह की साड़ियां जरूर रखनी चाहिेए। अब तो बॉलीवुड की बालाएं भी अक्सर साड़ी में खूबसूरत लुक में नजर आ चुकी हैं।
हर लड़की को अलमारी में रखनी चाहिए ये पांच तरह की साड़ी, हर मौके के लिए होंगी फिट
गर्मी के मौसम में तो कॉटन की साड़ियों का लुक्स बेस्ट होता है। फिर वो चाहे ऑफिस जाने के लिए हो या फिर घर के किसी छोटे-मोटे फंक्शन के लिए। सभी महिलाओं के एक-दो शानदार कॉटन की साड़ी जरूर आलमारी में रखनी चाहिए।
किसी भी खास मौके पर जाने के लिए आपके पास एक ट्रेडिशनल सिल्क की साड़ी जरूर होनी चाहिए। फिर वो चाहे कांजीवरम हो या चंदेरी। अपनी पसंद के मुताबिक एक सिल्क की साड़ी को अपनी आलमारी में जरूर जगह दीजिए।
आलिया भट्ट-कटरीना कैफ की इन चांदबाली की दीवानी हैं लड़कियां, हर ड्रेस के साथ बैठती है फिट
अगर आप चाहती हैं कि साड़ी में ग्लैमरस के साथ कंफर्टेबल भी दिखें तो एक पतली सी खूबसूरत शिफॉन या जॉर्जेट की साड़ी को आलमारी में जगह दीजिए। मौका कोई भी हो आप अपने खास अंदाज से इस साड़ी को पहन चार चांद लगा देंगी।
लाइट फैब्रिक, कलर और रॉयल लुक वाली साड़ी भी आपकी आलमारी में जरूर होनी चाहिए। जिसे आप बिना सोचे किसी भी जगह पर आसानी से पहन सकें।