फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

2 दिन बाद ही मिसेज स्कॉटलैंड से छीन लिया गया उनका ताज, सामने आ गई थी ये असलियत

Tue, 27 Nov 2018 05:59 PM IST
फैशन डेस्क, अमर उजाला
फैशन डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 27 Nov 2018 05:59 PM IST
विज्ञापन
Mrs Scottish beauty queen loses her crown after tip off about her topless modelling work
mrs scotland Natalie Paweleck - फोटो : facebook
दो महीने पहले स्कॉटलैंड में मिसेज स्कॉटलैंड वर्ल्ड कॉम्पिटिशन हुआ था, जिसमें 35 वर्षीय Natalie Paweleck ने इस ताज को अपने नाम किया था। पर इस टाइटल को जीतने के 36 घंटों के अंदर उनसे टाइटल वापस ले लिया गया। इतना ही नहीं यह अवॉर्ड इस कॉम्पिटिशन में रनर अप रहीं Alana Stott को दिया जा रहा है। अब आप सोच रहे होंगे ऐसा क्यों हुआ? जब एक बार किसी को यह ताज दे दिया गया फिर यह बदलाव क्यों?
Mrs Scottish beauty queen loses her crown after tip off about her topless modelling work
mrs scotland Natalie Paweleck - फोटो : facebook
दरअसल, कॉम्पिटिशन में रहे जजों को कॉन्टेस्ट के बाद इस बारे में जानकारी मिली कि विनर रही नताली (Natalie Paweleck) ने 13 साल पहले पुरुषों की मैग्जीन FHM और Zoo मैग्जीन के लिए टॉपलेस फोटोशूट कराए हैं। बता दें, उस समय उनकी उम्र 20 साल थी। नताली को यह कहकर उनका ताज वापस ले लिया गया कि उन्होंने अपने इन फोटोशूट को छुपाकर रखा।
Mrs Scottish beauty queen loses her crown after tip off about her topless modelling work
mrs scotland Natalie Paweleck - फोटो : facebook
नताली ने इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ते हुए अपने फेसबुक पर पोस्ट कर इसका जवाब दिया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि, 'मेरे लिए यह मुद्दा ठीक ऐसा ही है कि औरत जो चाहे वो कर सकती है, जो चाहे वो बन सकती है। इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि उसके ऊपर कौन सा लेबल लगाया जाता है। मुझे अपने मॉडलिंग के करियर के बारे में किसी से कुछ छुपाने की जरूरत नहीं है, जो कुछ मैंने किया उस पर मुझे गर्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mrs Scottish beauty queen loses her crown after tip off about her topless modelling work
mrs scotland Natalie Paweleck - फोटो : facebook
नताली ने आगे लिखा, मै दुनिया की सबसे ज्यादा बिकने वाली पुरुषों की मैग्जीन के कवर पेज पर थी। इसके अलावा मैंने यूके का सबसे मशहूर मॉडलिंग कॉम्पीटिशन  जीता। बीस साल की उम्र में मैंने जो भी फैसले किए उसी ने मुझे वो बनाया जो मैं आज हूं और मैं इससे बहुत खुश हूं।
विज्ञापन
Mrs Scottish beauty queen loses her crown after tip off about her topless modelling work
mrs scotland Natalie Paweleck - फोटो : facebook
इस बारे में मिसेज वर्ल्ड यूके के प्रवक्ता जैमी लव ने सफाई देते हुए कहा कि नताली से टाइटल इसलिए नहीं छीना गया कि उन्होंने टॉपलेस शूट कराया था बल्कि इसके पीछे की असली वजह यह है कि उन्होंने ये बात छिपाकर रखी थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed