फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वेडिंग सीजन में यामी ने कराया ब्राइडल फोटोशूट, तस्वीरें ऐसी कि नजरें हटा पाना होगा मुश्किल

Tue, 27 Nov 2018 02:14 PM IST
फैशन डेस्क, अमर उजाला
फैशन डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 27 Nov 2018 02:14 PM IST
विज्ञापन
Yami Gautam glamorous bridal look will blow your mind
yami gautam - फोटो : file photo
शादियों का मौसम आ गया है। हर लाइफ स्टाइल मैगजीन इन दिनों किसी न किसी सितारे को लेकर कवर भी शूट कर रही है। लेकिन, राजसी ठाट बाट के साथ कवर शूट करने की काबिलियत हर कलाकार में नहीं होती। ऐसे में जब मैट्रिमोनियल मैगजीन खुश को अपना कवर शूट करने के लिए यामी गौतम का ग्रीन सिग्नल मिला तो इसकी जमकर तैयारी की गई।
Yami Gautam glamorous bridal look will blow your mind
yami gautam - फोटो : file photo
यामी के इस लुक के लिए फैशन डिजाइनर रिंपल और हरप्रीत नरूला ने उनके लिए खास डिजाइन के कॉस्ट्यूम तैयार किए। इस फोटोशूट के लिए यामी गौतम के साथ पूरा शूटिंग क्रू ब्रिटेन के ऐशफोर्ड केंट इलाके पहुंचा, जहां ये खूबसूरत फोटोशूट किया गया। यामी को इस खास लुक के लिए उनकी स्टाइलिंग विकास रट्टू ने की है और इन बेहतरीन तस्वीरों को अभय सिंह ने कैमरे में कैद किया ।
Yami Gautam glamorous bridal look will blow your mind
yami gautam - फोटो : file photo
इस फोटोशूट में यामी दुल्हन के अवतार में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। हर एक तस्वीर में वह इतनी प्यारी लग रही हैं कि आप जब इन तस्वीरों को देखेंगे तो आपकी नजरें यामी पर ठहर जाएंगी। मैगजीन के कवर फोटो में यामी पिंक कलर के लहंगे में रॉयल दुल्हन की तरह लग रही हैं। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने नाक में नथ पहनी हुई है जो उनकी खूबसूरती पर चार चांद लगा रही है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Love transcends across borders .... 💚 For @khushmag Editor-in-chief: @sonia_ullah Photography: #AbhaySingh Outfit: @rimpleandharpreet Jewellery: @toraan.design Creative Director: @Mannisahota Fashion Editor: @Vikas_r HMU: @roshnihairandmakeupartist

A post shared by Yami Gautam (@yamigautam) on


विज्ञापन
विज्ञापन
Yami Gautam glamorous bridal look will blow your mind
yami gautam - फोटो : file photo
इस तस्वीर में यामी गोल्डन लहंगा पहने सोफे पर लेटी हुई हैं, जिसमें उनकी खूबसूरती को देख कोई भी उनका मुरीद हो जाएगा। यामी का ये जबरदस्त लहंगा पूरा भारी एंब्राइड्री से भरा है। इसके साथ उन्होंने नेकपीस और नाक में नथ पहनकर अपने लुक को कंप्लीट किया है।
विज्ञापन
Yami Gautam glamorous bridal look will blow your mind
yami gautam - फोटो : file photo
यामी ने अपने इस फोटोशूट की तस्वीरें खुद इंस्टाग्राम पर भी शेयर की हैं, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। यामी के वर्कफ्रंट की बात करें तो अगले साल जनवरी में URI नाम से उनकी नई फिल्म आने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ विकी कौशल लीड रोल में नजर आएंगे।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Royalty has no expressions... it's the aura 💫👑 For @khushmag  Editor-in-chief: @sonia_ullah Photography: #AbhaySingh Outfit: @rimpleandharpreet Jewellery: @toraan.design Creative Director: @Mannisahota Fashion Editor: @Vikas_r HMU: @roshnihairandmakeupartist

A post shared by Yami Gautam (@yamigautam) on


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed