Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
mom to be kareena kapoor share pout selfie with spaghetti dress that price can so low
{"_id":"5fce01d48ebc3ecf896841ff","slug":"mom-to-be-kareena-kapoor-share-pout-selfie-with-spaghetti-dress-that-price-can-so-low","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"करीना कपूर ने मात्र 1700 की पहनी ड्रेस, क्या आपने देखी तस्वीरें?","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
करीना कपूर ने मात्र 1700 की पहनी ड्रेस, क्या आपने देखी तस्वीरें?
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Mon, 07 Dec 2020 04:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
करीना कपूर
- फोटो : instagram/kareena_fan
Link Copied
करीना कपूर स्टाइल और फैशन के मामले में हमेशा आगे रहती हैं। अपनी सेकेंड प्रेग्नेंसी के दौरान स्टाइलिश कपड़ों से उन्होंने साबित कर दिया कि फैशन क्वीन वो यूं नहीं बनी हैं। हर बार उनकी ड्रेस टॉक ऑफ द टाउन बन जाती है। इस बात का सबूत एक बार फिर मिला जब उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी एक सेल्फी पोस्ट की। जिसमे उनके लुक्स के साथ ही ड्रेस की भी चर्चा हो रही थी।
2 of 5
करीना कपूर
- फोटो : instagram/kareenakapoorkhan
दरअसल, करीना कपूर ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की थी। जिसमें वो पाउट बनाए सेल्फी लेते दिख रही थी। इस तस्वीर में करीना ने बेहद लाइट मेकअप और खुले बाल कर रखे थे। जबकि करीना मिंट ग्रीन कलर की नूडल स्ट्राईप मैक्सी ड्रेस को पहने नजर आईं। करीना के ये तस्वीर पोस्ट करते ही वो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। वहीं इस तस्वीर में पहनी ड्रेस की डिटेल भी वायरल होने लगी।
क्योंकि करीना कपूर ने जो ड्रेस पहन रखी है। उसकी कीमत हर किसी को हैरान कर सकती है। बेगम करीना की ये ड्रेस उनके पसंदीदा ब्रांड Zara की है। जो कि काफी ढीली ढाली फिटिंग की है। साथ ही इसकी स्ट्रेट नेकलाइन बनी है। जिसे उसकी नूडल स्ट्राईप के सहारे अपने हिसाब से पहना जा सकता है। वहीं इस खूबसूरत मैक्सी ड्रेस की नेकलाइन के साथ ही प्लीट्स की डिटेलिंग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
करीना कपूर
- फोटो : instagram
वहीं इस खूबसूरत और आरामदायक ड्रेस की कीमत भी आपको हैरान कर सकती है। क्योंकि ये बिल्कुल आपके बजट में आ जाएगी। करीना कपूर की पहनी ये ड्रेस ब्रांड Zara के वेबसाइट पर मात्र 1700 रुपये में उपलब्ध है। करीना कपूर को इतने सस्ते कपड़ों में देख हर कोई हैरान है। लेकिन स्टाइल क्वीन करीना कपूर सस्ते या कीमती हर आउटफिट में कमाल दिखती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
करीना कपूर
- फोटो : instagram/kareenakapoorkhan
करीना कपूर ने अपनी सेकेंड प्रेग्नेंसी के दौरान भी हर बार अपने हटके स्टाइल से फैशन लवर्स का दिल जीता। फिर वो चाहे उनका को-आर्ड सेट हो स्टाइलिश मैक्सी ड्रेस, हर बार करीना आउटफिट के साथ एक्सपेरिमेंट करते दिखीं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।