बॉलीवुड के सबसे मशहूर और सफल फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा करीब 27 सालों से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। बॉलीवुड में कुछ ही डिजाइनर हैं जिन्होंने अलग मुकाम हासिल कर लिया है। इसमें एक मनीष मल्होत्रा भी हैं। 52 साल के मनीष ने अभी तक शादी नहीं की है। बॉलीवुड का ऐसा कोई सेलेब्रिटी नहीं है जिसने मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए हुए कपड़े ना पहने हों।
कई हीरोइनों को सेक्स सिंबल बना चुके हैं मनीष मल्होत्रा, इस वजह से छिपाते हैं अपनी पर्सनल लाइफ
यहां तक कि हॉलीवुड सेलेब्रिटीज भी मनीष के काम के फैन हैं। एक बार माइकल जैकसन ने भी मनीष को अपने कपड़े डिजाइन करने को कहा था और वो कपड़े उन्होंने एक अवॉर्ड फंक्शन में पहने थे। माइकल का ये आउटफिट काफी हिट हुआ था। इसके बाद मनीष ने माइकल के बच्चों के लिए कपड़े डिजाइन किए थे।
पढ़ें- अनुष्का-विराट के रिसेप्शन में सेलेब्रिटीज ने क्यों पहनी एक जैसी ड्रेस, अब हुअा बड़ा खुलासा
पढ़ें- विराट-अनुष्का के रिसेप्शन में इन 2 हीरोइनों की साड़ी बनी शर्मिंदगी की वजह, जरा गौर से देखिएगा फोटो
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मनीष मल्होत्रा गे हैं लेकिन सच्चाई किसी को नहीं पता। मनीष ने 25 साल की छोटी उम्र में ही बॉलीवुड के लिए काम करना शुरू कर दिया था। मनीष ने पहली बार फिल्म 'स्वर्ग' में जूही चावला के लिए कपड़े डिजाइन किए थे। तब मनीष के काम को काफी पसंद किया गया था। इसके बाद मनीष ने फिल्म 'रंगीला' में उर्मिला मतोंडकर के लिए कपड़े डिजाइन किए।
A post shared by Manish Malhotra (@manishmalhotra05) on
इस फिल्म के बाद उर्मिला बॉलीवुड की सेक्स सिंबल बनकर उभरी थीं और ये हो पाया सिर्फ मनीष के कपड़ों की वजह से। मनीष को इसी फिल्म ने पहचान दिलाई। इसके लिए मनीष को फिल्मफेयर कॉस्ट्यूम अवॉर्ड भी मिला था। फिल्म इंडस्ट्री के अलावा मनीष देश-विदेश के सक्सेसफुल बिजनेसमैन के कपड़े भी डिजाइन करते हैं।
A post shared by Manish Malhotra (@manishmalhotra05) on