बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा हमेशा ही अपने बोल्ड और रिस्की आउटफिट के लिए जानी जाती हैं। वो ग्लैमरस लुक को भी इतने आत्मविश्वास के साथ कैरी करती हैं कि उन्हें देख यहीं लगता है कि वो इन कपड़ों में कितनी कंफर्टेबल हैं। हालांकि इस बार मलाइका अरोड़ा का आउटफिट स्टाइल के मामले में थोड़ा हटके है।
2 of 5
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम
डांस रिएलिटी शो में शिल्पा शेट्टी की जगह पर एंट्री लेने वाली मलाइका अपने लुक से हर बार सुर्खियां बटोर रही हैं। अभी पिछले दिनों ही जज अनुराग बसु के साथ बंगाली डांस किया था। जिसका वीडियो जमकर वायरल हुआ था। अब इस बार उनकी ड्रेस देख फैंस हैरान हैं।
3 of 5
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम
दरअसल, शो की शूटिंग के लिए मलाइका ने ढीली-ढाली पैंट के साथ ब्लेजर चुना था। जिसे इंटरनेशनल फैशन डिजाइनर GABY CHARBACHY का डिजाइन किया टू पीस सेपरेट्स था। जिसे बनाने के लिए स्पार्कल और शाइनी कपड़े का इस्तेमाल किया गया था। मैटेलिक ग्रे और सिल्वर टोन के कॉम्बिनेशन में इसका लुक शानदार नजर आ रहा था।
4 of 5
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम
वहीं इसका ब्लेजर बॉडी की फिटिंग के हिसाब से था। हालांकि इस ब्लेजर में ग्लैम इफेक्ट क्रिएट करने के लिए बैक पर कट की डिजाइन बनी हुई थी। जिसके साथ मलाइका की बैक और फिगर शानदार नजर आ रही थी। वहीं बात करें मलाइका के मेकअप की तो सॉफ्ट कोहल आईज और पिंक लिप्स खूबसूरत नजर आ रहे थे।
5 of 5
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : Instagram
मलाइका ने इस लुक के साथ सॉफ्ट वेवी कर्ल हेयरस्टाइल को चुना था। जबकि साथ में ग्रीन एमरॉल्ड एंड डायमंड का नेकपीस पहन रखा है। हालांकि उनका ये लुक पैंट की वजह से कुछ खास नहीं नजर आ रहा है।