मलाइका अरोड़ा 48 की उम्र में भी गजब की हसीन दिखती हैं। महफिल कोई भी सारी लाइमलाइट तो मलाइका के हिस्से ही आती है। ऐसा ही कुछ एक बार फिर देखने को मिला। जब वो अवॉर्ड शो में साड़ी पहने पहुंच गईं। मलाइका ने देसी लुक के साथ बोल्डनेस का ऐसा तड़का लगाया। कि तस्वीरों के सोशल मीडिया पर आते ही ट्रोलर्स ने भी तारीफ कर दी।
2 of 5
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : instagram
दरअसल, मलाइका अरोड़ा अवॉर्ड शो में पहुंची थीं। जहां उनके लुक ने हर किसी का ध्यान खींचा। मलाइका अरोड़ा ने इस अवॉर्ड शो के लिए सफेद रंग की साड़ी को चुना था। जिस पर मोतियों की डिटेलिंग की गई थी। वहीं शियर फैब्रिक की इस साड़ी के पल्लू के हेमलाइन पर फीदर लगे थे। जो इसे बेहद खूबसूरत बना रहे थे। मलाइका ने झीनी सी साड़ी को मैचिंग के ब्लाउज के साथ पेयर किया था।
3 of 5
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : instagram
जिसकी यू शेप नेकलाइन और स्ट्रैपी स्लीव इस ब्लाउज को बोल्ड बनाने के लिए काफी दिख रही थी। वहीं सफेद रंग के ब्लाउज पर भी मोतियों का काम था। वही मलाइका ने इस पर्ल डिटेलिंग वाली साड़ी को पर्ल ईयररिंग्स के साथ मैच किया था। जबकि बालों में बना जूड़ा और फ्रंट मेसी हेयर के साथ न्यूट्रल टोन पिंक लिपस्टिक लुक को कंप्लीट कर रहे थे।
4 of 5
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : instagram
बात करे मेकअप की तो बीमिंग हाईलाइटर के साथ कोहल रिम्ड आईज बेहद खूबसूरत लग रहे थे। मलाइका अरोड़ा के इतने खूबसूरत देसी लुक को देख जहां उनके फैंस जमकर तारीफ कर रहे थे। वहीं हमेशा उनके वेस्टर्न लुक के लिए ट्रोल करने वाले ट्रोलर्स ने भी तारीफ कर दी। एक ट्रोलर ने लिखा देसी लुक उन पर अच्छा लग रहा है। तो वहीं एक ने लिखा मलाइका बहुत सुंदर और प्यारी लग रही हैं।
5 of 5
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : social media
मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपने लुक्स की वजह से जमकर तारीफ बटोर रही हैं। पिछल दिनों गोल्डन गाउन में उनके लुक की भी जमकर चर्चा हुई थी। जिसे पहन वो मिस इंडिया ्ग्रैड फिनाले में पहुंची थीं।