माही विज लंबे समय से टेलीविजन पर काम करने वाली अदाकाराओं में से एक हैं। वे इन दिनों तो छोटे पर्दे पर कम नजर आती हैं लेकिन उनके फैंस में कोई कमी नहीं है। वे अपने गृहस्थ जीवन में बहुत खुश हैं। अक्सर वे इंस्टाग्राम पर एक से एक तस्वीरें और वीडियो डालती रहती हैं। जिसमें उनके पति जय भानुशाली और उनके प्यारे-प्यारे बच्चे दिखाई देते हैं। माही विज दो बच्चे होने के बाद भी बेहद दिलकश नजर आती हैं। बच्चों के होने पर अचानक जब माही का वजन बढ़ रहा था तो वे खूब ट्रोल भी हुई थीं लेकिन उन्होंने समय पर अपनी फिटनेस का ख्याल रखते हुए अपने पुराने लुक्स को प्राप्त कर लिया है और इस बार माही इसलिए ट्रोल हुई हैं क्योंकि वे टॉयलेट सीट को पास बैठकर पोज कर रही हैं। लोग उनकी इस तस्वीर पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। अगली स्लाइड्स से देखिए माही विज का यह खास लुक।
टॉयलेट सीट के साथ फोटो खिंचवाने पर ट्रोल हुईं माही विज, बैठकर दे रही हैं पोज
ऐसा है लुक
माही विज ने इन तस्वीरों में सफेद रंग का टीशर्ट पहना है और उसके साथ पिंक कलर का पैंट पहना हुआ है। टीशर्ट गोल गले का है और उस पर कार्टून बना हुआ है। उनपर यह लुक खूब अच्छा लग रहा है लेकिन इस तरह से पोज देने के लिए वे ट्रोल हो चुकी हैं।
दे रही हैं अलग-अलग पोज
माही ने इस फोटोशूट में अलग-अलग पोज दिए हुए हैं। एक तस्वीर में तो वे टॉयलेट सीट पर बैठकर कैंडीड पोज भी दे रही हैं। इस तस्वीर को लेकर खासकर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। माही के चेहरे पर बहुत अधिक मेकअप भी नहीं है।
बालों को रखा है खुला
माही ने बालों को खोलकर रखा है और एक तरफ से बाल आगे की ओर किए हुए हैं। उनके बालों के ब्राउन हाईलाइट्स भी लाइट में शाइन करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पैरों में उन्होंने स्पोर्ट शूज पहन रखे हैं। तस्वीरों में वे मुस्करा रही हैं।
माही के इन तस्वीरों पर अलग-अलग तरह के कमेंट्स दिखाई दे रहे हैं। जिसमें लोग कह रहे हैं कि पैसों के लिए कुछ भी कर लेंगे, वहीं एक अन्य व्यक्ति ने कहा है कि पोटी सीट पर बैठकर इतना खुश कैसे हो सकता है? वहीं कुछ लोग उनको डिफेंड भी कर रहे हैं।