अमीषा पटेल एक समय कई सारे युवाओं का क्रश हुआ करती थीं। हालांकि आज भी लोग उन्हें खुद पसंद करते हैं। कहो न प्यार है से डेब्यू करने वाली अमीषा को गदर में भी लोगों ने खूब पसंद किया है। अमीषा अब भले ही फिल्मों में दिखाई नहीं देती हैं लेकिन वे बॉलीवुड से गायब नहीं हुई हैं। कई बार वे रास्तों और एयरपोर्ट पर दिख जाती हैं। आज भी अमीषा के फैंस उनकी अदाओं के जादू को नहीं भूले हैं और यही वजह है कि वे चाहते हैं कि उनकी पसंदीदा अभिनेत्री फिर से बड़े पर्दे पर दिखाई दे। अमीषा के पास फिल्हाल तो कोई बड़े प्रोजेक्ट्स नहीं हैं लेकिन सोशल मीडिया पर वे बराबर सक्रिय रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी एक आकर्षक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर की खासियत यह है कि इसमें वे बीच लुक में नजर आ रही हैं। अगली स्लाइड्स से देखिए अमीषा पटेल का यह लेटेस्ट अवतार।
अमीषा पटेल के बीच लुक को देख फैंस ने कह दी ऐसी बातें , पहन रखी है बिकिनी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: तेजस्वी मेहता
Updated Sun, 11 Jul 2021 11:00 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन