फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्किन केयर टिप्स: चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? घर पर फलों की मदद से बनाएं फेस पैक

Mon, 19 Oct 2026 09:29 PM IST
सोनिया चौहान लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनिया चौहान Updated Mon, 19 Oct 2026 09:29 PM IST
सार

Fruit Face Pack: धूप, धूल और प्रदूषण के कारण त्वचा से जुड़ी समस्याएं बढ़ने लगती हैं। ऐसे में स्किन की खास देखभाल करना बेहद जरूरी है। त्वचा को हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रखने के लिए घर में मौजूद मौसमी फलों का इस्तेमाल किया जा सकता है।

विज्ञापन
Fresh fruit face pack for glowing skin made in home will look fresh
घर पर बनाएं नेचुरल फ्रूट फेस पैक - फोटो : Adobe Stock/Amar Ujala

Homemade Fruit Face Pack For Glowing Skin: त्वचा को हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रखने के लिए घर में मौजूद मौसमी फलों का इस्तेमाल किया जा सकता है। ये फल त्वचा की देखभाल में मददगार साबित हो सकते हैं। इन्हें अपनी स्किन केयर रूटीन में शामिल कर आप प्राकृतिक तरीके से त्वचा की चमक बरकरार रख सकते

हैं।



आई मेकअप टिप्स: काजल फैलने से कैसे रोकें? पूरे दिन आंखों का मेकअप टिकाने के आसान टिप्स


हेयर केयर टिप्स: बालों को स्वस्थ रखने के लिए दिन में कितनी बार करनी चाहिए कंघी? जानें सही तरीका 
Trending Videos
Fresh fruit face pack for glowing skin made in home will look fresh
पपीता और स्ट्रॉबेरी फेस पैक - फोटो : Ai generated
पपीता फेस पैक


पपीता त्वचा की देखभाल के लिए एक अच्छा विकल्प माना जाता है। इसमें मौजूद एंजाइम्स मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाने में मदद कर सकते हैं। पपीते को मैश करके चेहरे पर लगाने से त्वचा मुलायम और निखरी हुई नजर आ सकती है।



स्ट्रॉबेरी फेस पैक


स्ट्रॉबेरी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं, जो कील-मुहांसों को कम करने में मदद करते हैं। इसे मैश करके शहद के साथ मिलाएं और फेस पैक की तरह लगाएं। 

Fresh fruit face pack for glowing skin made in home will look fresh
तरबूज और ब्लूबेरी फेस पैक - फोटो : Ai generated
तरबूज फेस पैक


तरबूज त्वचा की देखभाल के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसमें पानी की भरपूर मात्रा होती है, जो शरीर को अंदर से हाइड्रेट रखने में मदद करता है। इसके गूदे को चेहरे पर लगाने से त्वचा को ठंडक मिल सकती है, साथ ही इसके गूदे को सीधे चेहरे पर लगाएं या टोनर की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 



ब्लूबेरी


ब्लूबेरी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद कर सकते हैं। वहीं, दही में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा की ऊपरी परत को एक्सफोलिएट करने में सहायक हो सकता है। ब्लूबेरी और दही को मिलाकर फेस पैक के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है, इससे चेहरे की चमक बढ़ती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Fresh fruit face pack for glowing skin made in home will look fresh
अनानास और कीवी फेस पैक - फोटो : Ai generated
अनानास फेस पैक 


अनानास में ब्रोमेलैन नामक एंजाइम पाया जाता है, जो त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाने में मदद कर सकता है। साथ ही ये डार्क स्पॉट्स और पिंपल्स के दाग कम करने में भी मदद करता है। 



कीवी फेस पैक 


कीवी में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं। वहीं, नारियल तेल त्वचा में नमी बनाए रखने में सहायक होता है। कीवी स्किन को सॉफ्ट बनाती है और एजिंग के लक्षण कम करती है। इसे मैश करके नारियल तेल के साथ मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 

विज्ञापन
Fresh fruit face pack for glowing skin made in home will look fresh
आम फेस पैक - फोटो : Ai generated
आम फेस पैक 


आम में विटामिन A, विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं। आम त्वचा को मॉइश्चराइज करता है और एक्ने को कम करने में मदद करता है। इसे मैश कर फेस मास्क की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। 



सोने से पहले चेहरे पर क्या लगाएं और क्या न लगाएं? स्किन टाइप के हिसाब से समझें नाइट स्किनकेयर रूटीन
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed