फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करवा चौथ 2026: लाल रंग की साड़ी से लेकर सूट तक में दिखेंगी बेहद खूबसूरत, इन अभिनेत्रियों से लें प्रेरणा

Fri, 23 Oct 2026 10:39 AM IST
सोनिया चौहान लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनिया चौहान Updated Fri, 23 Oct 2026 10:39 AM IST
सार

Karwa Chauth Red Saree Looks: करवा चौथ पर हर महिला चाहती है कि उसका लुक सबसे आकर्षक और खूबसूरत दिखे। इस खास मौके पर सेलिब्रिटी-इंस्पायर्ड रेड साड़ी, डिजाइनर लहंगे और हैवी वर्क सूट का ट्रेंड खूब पसंद किया जा रहा है। 

विज्ञापन
Karwa chauth 2026: look stunning red saree to lehenga by following these fashion tips
करवा चौथ पर लाल रंग के ट्रेडिशनल लुक्स - फोटो : Adobe Stock

Karwa Chauth Traditional Red Saree Or Suit Looks: करवा चौथ का त्योहार हर सुहागिन महिला के लिए खास होता है और इस दिन हर कोई अपने लुक को सबसे खूबसूरत बनाना चाहती है। इस मौके पर लाल रंग का क्रेज हमेशा बना रहता है। लाल रंग न सिर्फ सुहाग का प्रतीक माना जाता है, बल्कि यह आपके ट्रेडिशनल लुक में भी चार चांद लगा देता है। अगर आप भी करवा चौथ पर लाल साड़ी या लहंगा पहनकर दुल्हन जैसा खूबसूरत अंदाज पाना चाहती हैं, तो बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के इन स्टाइलिश रेड लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। 


 

Trending Videos
Karwa chauth 2026: look stunning red saree to lehenga by following these fashion tips
करवा चौथ रेड कलर फैशन - फोटो : @madhuridixitnene

लाल साड़ी के साथ गोल्ड ज्वेलरी कॉम्बिनेशन

करवा चौथ पर पारंपरिक और खूबसूरत लुक पाने के लिए लाल साड़ी के साथ गोल्ड ज्वेलरी का कॉम्बिनेशन बेहतरीन विकल्प हो सकता है। लाल रंग जहां आपके लुक में फेस्टिव चार्म जोड़ता है, वहीं गोल्ड ज्वेलरी पूरे आउटफिट को रॉयल और एलिगेंट टच देती है। आप इस लुक को गोल्डन झुमकों, नेकलेस, चूड़ियों और हल्के ग्लैम मेकअप के साथ स्टाइल कर सकती हैं। करवा चौथ के खास मौके पर यह क्लासिक कॉम्बिनेशन आपको आकर्षक और स्टाइलिश लुक देने में मदद करेगा।

Karwa chauth 2026: look stunning red saree to lehenga by following these fashion tips
करवा चौथ 2026 पर लाल रंग का ट्रेंडी फैशन - फोटो : @kareenakapoorkhan

ट्रेडिशनल रेड आउटफिट में ग्लैमर का तड़का

करवा चौथ पर हर महिला अपने लुक को खास और स्टाइलिश बनाना चाहती है। ऐसे में अगर आप ट्रेडिशनल आउटफिट में ग्लैमर का तड़का लगाना चाहती हैं, तो कट स्लीव ब्लाउज के साथ हैवी एम्ब्रॉयडरी साड़ी ट्राई कर सकती हैं। वहीं, लाल रंग का जयपुरी सूट भी आपके लुक में चार्म और क्लासी टच जोड़ सकता है। इस तरह के आउटफिट को स्टेटमेंट जूलरी के साथ स्टाइल करके आप अपने फेस्टिव लुक को और भी आकर्षक बना सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Karwa chauth 2026: look stunning red saree to lehenga by following these fashion tips
करवा चौथ 2026 ट्रेंडी फैशन - फोटो : @deepikapadukone

रेड आउटफिट में रॉयल टच

करवा चौथ पर ट्रेडिशनल लुक में रॉयल टच जोड़ने के लिए हैवी गोल्डन ज़री की साड़ी एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है। इस तरह की साड़ी के साथ गजरे से सजा लो बन हेयरस्टाइल आपके लुक में चार चांद लगा देगा। खास बात यह है कि यह हेयरस्टाइल साड़ी के साथ-साथ सूट्स पर भी खूब जचेगा और आपके फेस्टिव लुक को एलिगेंट बनाने में मदद करेगा।


करवा चौथ 2026: साड़ी के साथ खूब जंचेंगे ब्लाउज के ये आकर्षक बैक नेक डिजाइन, खूबसूरती में लगा देंगे चार चांद

विज्ञापन
Karwa chauth 2026: look stunning red saree to lehenga by following these fashion tips
रेड कलर का पोल्का डॉट साड़ी और सूट - फोटो : @Kajol Devgan

पोल्का डॉट साड़ी और सूट

अगर आपको सादगी के साथ स्टाइलिश दिखना पसंद है, तो पोल्का डॉट साड़ी और सूट आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं। छोटे-छोटे डॉट्स वाला यह प्रिंट आपके ट्रेडिशनल लुक को खूबसूरत और एलिगेंट बनाता है। करवा चौथ पर आप पोल्का डॉट साड़ी को स्टेटमेंट जूलरी और खूबसूरत हेयरस्टाइल के साथ स्टाइल कर सकती हैं। वहीं, पोल्का डॉट सूट के साथ हल्की जूलरी और मिनिमल मेकअप चुनकर अपने लुक को सिंपल, सोबर और फैशनेबल बना सकती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed