माधुरी दीक्षित का इंडियन क्लोद्स के लिए लव जग जाहिर है। ज्यादातर मौकों पर माधुरी साड़ी में अपने खूबसूरती से हर किसी का दिल चुरा लेती हैं। अगर उनकी वॉर्डरोब को देखें तो उसमे साड़ियों का शानदार कलेक्शन देखने को मिलेगा। जिसमे सिल्क की हैवी साड़ियो से लेकर शिफॉन की डिजाइनर साड़ियां शामिल है। इस बार भी माधुरी के ट्रेडिशन च्वॉइस ने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। दरअसल, माधुरी दीक्षित ने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमे वो अपनी क्यूट सी स्माइल से हर किसी का दिल चुरा रही हैं।
2 of 5
madhuri dixit
- फोटो : instagram
बता दें कि माधुरी दीक्षित इन दिनों डांस शो झलक दिखला जा में नजर आ रही हैं। ऐसे में उनके ज्यादातर गॉर्जियस लुक इस शो के सेट के लिए होते हैं। मिसेज नेने ने गुलाबी रंग की साड़ी में अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर की है। और कैप्शन में लिखा है 'शाम गुलाबी।' माधुरी ने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन से इस साड़ी को चुना है। जिसका सॉफ्ट पिंक कलर बेहद खूबसूरत दिख रहा है। वहीं इस साड़ी में माधुरी दीक्षित भी कमाल नजर आ रही हैं।
3 of 5
madhuri dixit
- फोटो : instagram
मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन की साड़ी का ब्लश पिंक कलर बेहद खूबसूरत है। जिस पर शिमरी पिंक बॉर्डर बना है। वहीं क्रिसक्रॉस पैटर्न में बीड्स की कढ़ाई की गई है। जिसके पल्लू के बॉर्डर पर रफल डिटेलिंग की गई है। जिसे माधुरी ने मैचिंग के स्लीवलेस ब्लाउज के साथ मैच किया है। जिसके बैक पर सिल्क सैटिन का बो बना हुआ है। जो साड़ी संग इस ब्लाउज को और भी ज्यादा गॉर्जियस बना रहा है।
4 of 5
madhuri dixit
- फोटो : instagram
वहीं माधुरी ने इस ब्लश पिंक साड़ी को ग्रीन कलर के जेमस्टोन नेकलेस के साथ पेयर किया है। बात करें मेकअप की तो आंखों पर मिनिमम मेकअप किया गया है। जबकि वेल डिफाइन आईब्रो, ब्लश चिक्स, मस्कारा और बीमिंग हाईलाइटर के साथ मॉव शेड की लिपस्टिक खूबसूरती में चार चांद लगा रही है।
5 of 5
madhuri dixit
- फोटो : instagram
माधुरी दीक्षित अक्सर अपने गॉर्जियस लुक से फैंस को इंप्रेस कर लेती हैं। ग्रीन कलर के प्रिंटेड लहंगा चुन्नी में उनका लुक बेहद खूबसूरत दिख रहा है। वहीं ये लुक त्योहारों के सीजन के लिए परफेक्ट है। जिसे आसानी से रीक्रिएट किया जा सकता है।